भारतकोश
प्रासाद मण्डन (मण्डन सूत्रधार - मन्दिर निर्माण, शिखर, मण्डप एवं वास्तु लक्षण सटीक)

प्रासाद मण्डन (मण्डन सूत्रधार - मन्दिर निर्माण, शिखर, मण्डप एवं वास्तु लक्षण सटीक)

Prasada Mandanam of Sutradhara Mandana with Commentary

मण्डन सूत्रधार (महाराणा कुम्भा के प्रधान वास्तुकार) द्वारा

DevanagariHindipublished278 पृष्ठ

पृष्ठ 183, कुल 278 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 183

१३६ प्रासादमण्डने बलाणक को ऊर्ध्वभूमि नृत्यमंडप के समसूत्र में रखनी चाहिये । तथा मत्तवारण, वेदी, वितान और तोरणों से शोभायमान बनानी चाहिए ॥४४॥ राजद्वारे बलाणे च पञ्च वा सप्तभूमिकाः । तद्विमानं बुधैः प्रोक्तं पुष्करं वारिमध्यतः ॥४५॥ राजद्वार के ऊपर जो पांच अथवा सात भूमिवाला बलाणक किया जाता है, उसको विद्वान् शिल्पी विमान अथवा उत्तुं ग नामका बलाणक कहते है । तथा जलाशय के बलाणक को पुष्कर नामका बलाणक कहते है ॥४५॥ हर्म्यशालो गृहे वापि कर्त्तव्यो गोपुराकृतिः । एकभूम्यास्त्रिभूम्यन्तं गृहाग्रद्वारमस्तके ॥४६॥ इति पंचबलाणकम् । गृहद्वार के आगे एक, दो अथवा तीन भूमिवाला जो बलाणक किया जाय, उसका नाम हर्म्यशाल है । वह गोपुराकृति वाला बनाया जाता है । (किले के द्वार के ऊपर जो बलाणक किया जाता है, उसको गोपुर नाम का बलाणक कहते है ) । कौन २ देव के आगे बलाणक करना— “शिवसूर्यो ब्रह्मविष्णू चण्डिका जिन एव च । एतेषा च सुराणा च कुर्यादग्रे बलाणकम् ॥” अप० सू० १२३ शिव, सूर्य, ब्रह्म, विष्णु, चंडिका और जिन, इन देवो के आगे बलाणक बनाना चाहिए । संवरणा— संवरणा प्रकर्त्तव्या प्रथमा पञ्चघण्टिका । चतुर्घण्टाभिवृद्धया च यावदेकोत्तरं शतम् ॥४७॥ मंडप आदि के ऊपर गुमटी के स्थान पर संवरणा की जाती है । प्रथम संवरणा पांच घंटी की है । आगे प्रत्येक संवरण की चार चार घंटी की वृद्धि से एक सौ घंटी तक बढाया जाता है ॥४७। पञ्चविंशति रित्युक्ताः प्रथमा वसुभागिका । वेदोत्तरं शतं यावद् वेदांशा वृद्धिरिष्यते ॥४८॥