राजतरंगिणी (महाकवि कल्हण - सम्पूर्ण काश्मीर व भारत राजवंश इतिहास)
Rajatarangini of Kalhana with Hindi Translation
महाकवि कल्हण / पं. रघुनाथ सिंह द्वारा
पृष्ठ 137, कुल 984 में से
संदर्भ में पढ़ें५८ राजतरंगिणी का चिह्न है। कमल पद्मनाग का चिह्न है। कल्हण इन चिन्हो की उपमा देकर कश्मीर में नागों के महत्त्व की ओर संकेत करता है। राजधानी अहिच्छत्र नगर के संबंध में शंका की जाती है। विदेशी विद्वानो ने नाना प्रकार की कल्पना इस संबंध में की है। मेरा विचार है—'अहि' शब्द नाग के लिए प्रयुक्त किया गया है। शंखपाल नाग का छत्र चिह्न है। अहिच्छत्र नाग राजा की राजधानी था। 'छत्र' का अर्थ छाता है। परंतु यह प्रतीक भी है। 'अहिच्छत्र' का शाब्दिक अर्थ नाग का छत्र होता है। यहाँ एक किला है। उसे आदिछोट कहते हैं। यह पांचाल देश का एक नगर था। नीलमत के अनुसार द्वीपो का निम्नांकित विभा- जन किया गया है। इन्द्रद्युम्नः कशेरुश्च ताम्रवर्णो गभस्तिमान् । नागद्वीपस्तथा सौम्यो गन्धर्वो वारुणस्तथा ॥ 591 : ७१२ अयं च मानवो द्वीपस्तथा सागरसम्भृतः । चत्वारः सागराः पूज्यास्तथा पातालसप्तकम् ॥ -512 : ७१३ नीलमत पुराण के अनुसार ९ द्वीप, ४ सागर तथा ७ पाताल है। द्वीप—इन्द्रद्युम्न, कशेरुमान्, ताम्रवर्ण, गभस्तिमान्, नागद्वीप, सौम्य, गंधर्व, वरुण तथा मानव हैं। सात पाताल—एवम भौम, शिला भौम, नील मृत्तिका, समभोम, पीतभौम, श्वेत तथा कृष्णक्षिति है। ४ नीलनाग : जनश्रुति है। काश्मीर की जनता का विश्वास है। काश्मीर के नागों, अर्थात् जलस्रोतो, प्रपातो एवं निर्झरो के इष्टदेव नाग हैं। वे किसी न किसी रूप में जीवित हैं। नीलमत पुराण उनको विशेष पूजा का उल्लेख करता है। एतेषां पूजनं कृत्वा पूजनीया विशेषतः। ग्रहो नागस्तथा मासः यः स्यात्संवत्सरः प्रभुः । ग्रहो भविष्यद्दर्पज्ञश्च तथा मासस्य वारकः ॥ 625 : ७४६,७४७ नील नाग पौराणिक गाथाओं के अनुसार प्रजा- पति कश्यप' का पुत्र है। उसका निवास स्थान समीपस्थ वेरी नाग ग्राम स्थित नील कुंड है। यह वितस्ता का मूल स्रोत है। यह कुंड बनिहाल पास के पर्वत मूलमें है। शाहाबाद परगना में है। वितस्ता का उद्गम है। पर्यटकों का पर्यटन, यात्रियो की यात्रा बिना इस क्षेत्र के दर्शन के अधूरी रहेगी। जहाँगीर ने कुंड को अठपहला पक्का निर्माण कराया था। कुंड का जल स्थिर है। वेग से उद्यान में नहर के द्वारा निकलता है। जल का रंग नीला प्रतीत होता है। किंतु नहर में जहाँ गिरता है यहाँ उज्ज्वल तथा निर्मल दिखाई देता है। यह जल की गंभीरता तथा स्थान की हरियाली का प्रभाव है। कुंड पर बनी इमारत की छत पर देखने पर प्रतीत होता है, जैसे अष्टकोणीय नीलम का एक बडा टुकड़ा भूमि पर पड़ा है। काश्मीर उपत्यका से सतीसर का जल बाहर निकालने के लिए नीलमत पुराण के अनुसार भगवान् विष्णु ने सर्वप्रथम हल का प्रयोग किया था। भगवान् शिव के त्रिशूल के आघात से भगवती पार्वती सरिता वितस्ता के रूप में प्रकट हुई थी। नीलमत में वितस्ता के उद्भव का सुंदर वर्णन मिलता है : रसातलेनादिरूपं करिष्यामि जगद्गुरो । कुरु शूलप्रहारं त्वं नीलवेश्मसमीपतः ॥ 248 : ३३६,३३७ यत्रासील्लांगलमुखं प्राग्प्रभो शैलदारणे । तेन शूलप्रहारेण निष्क्रम्याहं रसातलम् ॥ 249 : ३३६,३३८ शूलमार्गेण यास्यामि यावत्सिन्धुर्महानदः । तत्र चक्रे हरो देवस्तथा चक्रे सती शुभा ॥ 250 : ३३८,३३९ तस्या नाम वितस्तेति कृतवान् शंकरः स्वयम् । वितस्तिमात्रं गतं तु शूलेन कृतवान् हरः । 251 : ३३९,३४०