भारतकोश
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (१८५७ स्वातन्त्र्य समर की अमर वीरांगना शौर्य इतिहास)

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (१८५७ स्वातन्त्र्य समर की अमर वीरांगना शौर्य इतिहास)

Rani Lakshmibai of Jhansi Historical Biography

वृन्दावनलाल वर्मा / ऐतिहासिक शोध द्वारा

DevanagariHindipublished526 पृष्ठ

पृष्ठ 497, कुल 526 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 497

४८४ झाँसी की रानी मुन्दर घोडा ले आई । उसकी आखे छलछला रही थी । पूर्व दिशा में अरुणमा फैल गई । अबकी बार कई तोपो का घडाका हुआ । रानी मुस्कराईं । बोली, 'यह तात्या की तोपो का जवाब है ।' मुन्दर की छलकती हुई आखो को देखकर कहा, 'यह समय आसुओ का नही है, मुन्दर । जा, तुरन्त अपने घोडे पर सवार हो ।' अपने लिये आये हुये थोडे को देखकर बोली, 'यह अस्तबल को प्यार करने वाला जानवर है । परन्तु अब दूसरे को चुनने का समय ही नही है । इसी से काम निकालू गी ।' जूही के सिर पर हाथ फेर कर कहा, 'जा जूही अपने तोपखाने पर । छका तो दे इन बैरियो को आज ।' जूही ने प्रणाम किया । जाते हुये कह गई, 'इस जीवन का यथोचित अभिनय आपको न दिखला पाया । खैर ।' अङ्गरेज़ो के गोलो की वर्षा हो उठी । रानी के सब सरदार और सवार घोडो पर जम गये, जूही का तोपखाना आग उगलने लगा । इतने में सूर्य का उदय हुआ । सूर्य की किरणो ने रानी के सुन्दर मुख को प्रदीप्त किया । उनके नेत्रो की ज्योति दुहरे चमत्कार से भासमान हुई । लाल वर्दी के ऊपर मोती- हीरो का कठा दमक उठा और, चमक पडी म्यान से निकली हुई तलवार । रानी ने घोडे को एड लगाई । पहले ज़रा हिचका फिर तेज हो गया । रानी ने सोचा कई दिन का बँधा होगा, थोडी देर में गरम हो जायगा । उत्तर और पश्चिम की दिशाओ में तात्या और रावसाहब के मोर्चे थे । दक्षिण में बादा के नवाब का, रानी ने पूर्व की ओर झपट लगाई । गत दिवस की हार के कारण अङ्गरेज जनरल सावधान और चिंतित हो गये थे । इन लोगो ने अपनी पैदल पलटने पूर्व और दक्षिण के बीहड में छिपा ली और हुज़र* सवारो को कई दिशाओ से आक्रमण करने *Hussars