भारतकोश
रसखान रचनावली (सुजान रसखान, प्रेमवाटिका एवं दानलीला सटीक)

रसखान रचनावली (सुजान रसखान, प्रेमवाटिका एवं दानलीला सटीक)

Raskhan Rachanavali with Hindi Commentary

रसखान (सैयद इब्राहिम) / पं. विद्यानिवास मिश्र द्वारा

DevanagariBrajpublished368 पृष्ठ

पृष्ठ 264, कुल 368 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 264

व्याख्या भाग २४७ कृष्ण अपनी गायो को चराना भूल गए और राधा अपनी जल से भरी हुई गागर को उठाना भूल गई । विशेष- लोकोक्ति अलंकार । सम्पादित - 'रसखान-ग्रंथावली' मे नही है । तुलना - 'बसी को बजैबौ नट नागर को भूल गयो, नागरि को भूल गयो गागर को भरिबौ ।' -काशिराम पाठान्तर- 'ए रही आजु काल्हि सब लोक लाज त्यागि दोऊ, सीखे है सबै विधि सनेह सरसाइबो । यह रसखानि दिना द्वै मै बात फैलि जैहै, कहाँ लौ सयानी चन्दा हाथन छिपाइबो । आजु हौ निहार्यौ बीर निपट कलिन्दी-तीर, दोउन को दोउन सो मुरि मुस्काइबो । दोउ परै पैयाँ दोऊ लेत है बलैया, उन्है भूलि गई गैया इन्हें गागर उचाइबो ।' सवैया मजु मनोहर मूरि लखै तबही सबही पतही तज दीनी । प्राण पखेरू परे तलफै वह रूप के जाल मैं आस-अधीनी ॥ आँख सो आँख लडी जबही तब सो ये रहै अँसुवा रंग भीनी । या रसखानि अधीन भई सब गोप-लली तजि लाज नवीनी ॥१४२॥ शब्दार्थ - मजु = सुन्दर । मूरि = मूल । पतही = प्रतिष्ठा को, पत्तो को । अर्थ - कोई गोपी अपनी सखी से कृष्ण के रूप-प्रभाव का वर्णन करती हुई कहती है कि हे सखि ! उस कृष्ण-रूपी सुन्दर और मनोहर मूल को देखकर सभी गोपियो ने अपनी प्रतिष्ठा-रूपी पत्तो को छोड़ दिया है, इसी कारण उनके प्राण-रूपी पक्षी रूप-रूपी जाल मे पड़े हुए तडप रहे है और जीवन की आशा उसके अधीन हो गई है; अर्थात् गोपियों को जिलाना और मारना कृष्ण के हाथ मे आ गया है । जब से कृष्ण की आँखों से गोपियो की आँखे मिली है, तभी से ये आँखे निरन्तर आँसुओ से भरी रहती है । सारी युवती गोप-कन्याये अपनी लज्जा को छोडकर आनन्द-सागर कृष्ण के अधीन हो गई है ।