ऋग्वेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)
Rigveda Samhita with Hindi Translation
डा. गंगा सहाय शर्मा द्वारा
स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)
पृष्ठ 424, कुल 1855 में से
संदर्भ में पढ़ेंअनक्ति यद्द्वां विदथेषु होता सुमन्ं वां सूरिर्वृषणावियक्षन्.. (२) हे मित्र और वरुण! मैं तुम्हारे यज्ञ का प्रस्ताव मात्र करता हूं, प्रयोग नहीं कर पाता. इतने से ही मैं तुम्हारा तेज प्राप्त कर लेता हूं. हे कामवर्षको! जब तुम्हारे बुद्धिमान् होता तुम्हारे लिए हवन करते हैं, उस समय वे सुख के भागी बनते हैं. (२) पीपाय धेनुरदितिर्ऋताय जनाय मित्रावरुणा हविर्दे. हिनोति यद्द्वां विदथेषु सपर्यन्त्स रातहव्यो मानुषो न होता.. (३) हे मित्र और वरुण! जैसे रातहव्य नामक राजा ने साधारण मनुष्य रूप यजमान के होता के समान यज्ञ में अपनी सेवा से तुम्हें प्रसन्न किया था और उसकी गाएं बहुत दूध वाली बन गई थीं, उसी प्रकार तुम्हें हव्य देने वाले मेरी गाएं दूध वाली बनकर मुझे तृप्त करें. (३) उत वां विक्षु मद्यास्वन्धो गाव आपश्च पीपयन्त देवी:. उतो नो अस्य पूर्व्यः पतिर्दन्वीतं पातं पयस उस्रियायाः.. (४) हे मित्र और वरुण! अन्न, दिव्य गाएं एवं जल तुम्हारी कृपा प्राप्त करने वाले यजमानों को प्रसन्न करें. हमारे यजमान के पूर्वकालीन पालक अग्नि दाता हों. तुम दोनों दुधारू गाय का दूध पिओ. (४) सूक्त—१५४ देवता—विष्णु विष्णोर्नु कं वीर्याणि प्र वोचं यः पार्थिवानि विममे रजांसि. यो अस्कभायदुत्तरं सधस्थं विचक्रमाणस्त्रेधोरुगायः.. (१) हे मानवो! मैं उन वीर कर्मों को शीघ्र कहूंगा. उन्होंने पृथ्वी और तीनों लोकों को नापा था एवं अति विस्तृत अंतरिक्ष को स्थिर किया था. अनेक प्रकार से स्तुतिपात्र उन विष्णु ने तीन चरण रखे थे. (१) प्र तद्विष्णुः स्तवते वीर्येण मृगो न भीमः कुचरो गिरिष्ठाः. यस्योरुषु त्रिषु विक्रमणेष्वधिक्षियन्ति भुवनानि विश्वा.. (२) जिस विष्णु के तीन विशाल पादक्षेपों में संपूर्ण लोग समा जाते हैं, उस विष्णु की स्तुति लोग उसकी शक्ति के कारण उसी प्रकार करते हैं, जिस प्रकार किसी पहाड़ पर रहने वाले लोग हिंसक, जंगली पशु की शक्ति की प्रशंसा करते हैं. (२) प्र विष्णवे शूषमेतु मन्म गिरिक्षित उरुगायाय वृष्णे. य इदं दीर्घं प्रयतं सधस्थमेको विममे त्रिभिरित्पदेभिः.. (३) पर्वत के समान ऊंचे स्थान पर रहने वाले, अनेक लोगों द्वारा प्रशंसित एवं कामवर्षक ebook converter DEMO Watermarks*