ऋग्वेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)
Rigveda Samhita with Hindi Translation
डा. गंगा सहाय शर्मा द्वारा
स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)
पृष्ठ 428, कुल 1855 में से
संदर्भ में पढ़ेंहे अश्विकुमारो! तुम अपने वर्षाकारक रथ को तैयार करते समय मधुर जल द्वारा हमारी शक्ति बढ़ाओ, हमारी प्रजाओं का तेज बढ़ाओ एवं वीरों के संग्राम में हमें धन दो. (२) अर्वाङ् त्रिचक्रो मधुवाहनो रथो जीराश्वो अश्विनोर्यातु सुष्टुतः. त्रिवन्धुरो मघवा उविश्वसौभगः शं न आ वक्षद् द्विपदे चतुष्पदे.. (३) अश्विनीकुमारो का तीन पहियों वाला मधुवाहक, गतिशील अश्वों से युक्त, प्रशंसित, तीन बंधनों वाला, धनसंपन्न एवं समस्त सौभाग्यों से युक्त रथ हमारे दो पैरो वाले पुत्रादि और चार पैरों वाले पशुओं को सुख प्रदान करे. (३) आ न ऊर्जं वहतमश्विना युवं मधुमत्या नः कशया मिमिक्षतम्. प्रायुस्तारिष्टं नी रपांसि मृक्षतं सेधतं द्वेषो भवतं सचाभुवा.. (४) हे अश्विनीकुमारो! तुम दोनों हमें पर्याप्त बल दो. अपनी मधु वाली कशा से हमें प्रसन्न बनाओ, हमारी आयु की वृद्धि करो, हमारे पापों को दूर करो, शत्रुओं का नाश करो और समस्त कार्यों में हमारे साथी बनो. (४) युवं ह गर्भं जगतीषु धत्थो युवं विश्वेषु भुवनेष्वन्तः. युवमग्निं च वृषणावपश्च वनस्पतींरश्विनावैरयेथाम्.. (५) हे अश्विनीकुमारो! तुम गायों एवं समस्त प्राणियों में स्थित गर्भ की रक्षा करो. हे कामवर्षको! तुम अग्नि, जल एवं वनस्पतियों को प्रेरित करो. (५) युवं ह स्थो भिषजा भेषजेभिरथो ह स्थो रथ्या३ रथ्येभिः. अथो ह क्षत्रमधि धत्थ उग्रा यो वां हविष्मान्मनसा ददाश.. (६) हे अश्विनीकुमारो! तुम ओषधियों के ज्ञान के कारण वैद्य एवं रथ को ढोने में समर्थ अश्वों के कारण रथी हो. हे अधिक बल धारण करने वाले अश्विनीकुमारो! जो तुम्हारे लिए मन से हव्य प्रदान करे, उसकी रक्षा करो. (६) सूक्त—१५८ देवता—अश्विनीकुमार वसू रुद्रा पुरुमन्तू वृधन्ता दशस्यतं नो वृषणावभिष्टौ. दस्रा ह यद्रेक्ण औचथ्यो वां प्र यत्सस्राथे अकवाभिरूती.. (१) हे कामवर्षक, प्रजाओं को वासदाता, पापनाशक, यज्ञदाता, स्तुतियों द्वारा बढ़ते हुए एवं पूजित अश्विनीकुमारो! तुम हमें इच्छित फल दो, क्योंकि उचथ्य का पुत्र दीर्घतमा स्तुति द्वारा धन की प्रार्थना करता है एवं तुम स्तुतियां सुनकर रक्षा प्रदान करते हो. (१) को वां दाशत्सुमतये चिदस्यै वसू यद्धेथे नमसा पदे गोः. ebook converter DEMO Watermarks*