भारतकोश
रोगों की पहचान

रोगों की पहचान

Rogon Ki Pehchaan

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Jammu (उद्गम)

DevanagariHindipublished128 पृष्ठ

पृष्ठ 58, कुल 128 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 58

58

साहिब बन्दगी

में 4-5 बार जरूर करें।

खाँसी होने पर

खाँसी को मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा गया है—सूखी खाँसी और बलगमी खाँसी।

  • ❑ कफयुक्त खाँसी हो तो कपूर, कर्कट शृंगी और हरीतकी—सबको पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को गर्म पानी के साथ रोगी को दें।
  • ❑ त्रिफला, बायबिडंग, गिलोय, पीपल, सोंठ, चित्रक, राक्षा, मिर्चस मिश्री—सबको समान मात्रा में लेकर अच्छी तरह से पीस लें। यह दवा 3 ग्राम रोज सेवन करें।
  • ❑ अडुसे के पत्तों का रस निकालकर उसमें थोड़ा नमक मिलाकर रोगी को दें।
  • ❑ बेहेड़े की छाल का छोटा-सा टुकड़ा रोगी को चूसने के लिए दें।

दमा होने पर

इसमें श्वास क्रिया में तकलीफ होती है। आयुर्वेद वायु और कफ की गड़बड़ी को इसका मुख्य कारण मानता है। जब कफ और वायु दोनों की मात्रा बहुत बड़ा जाए तो बड़ी हुई वायु कफ को सुखाने लगती है, जिससे कफ सूखकर श्वास नली में जमकर श्वास क्रिया में कष्टकारक सिद्ध होता है।

  • ❑ सनाय के 100 ग्राम पत्ते, 15 ग्राम आँवला—दोनों को पीनी के साथ अच्छी तरह से पीसकर छोटी-2 गोलियाँ बना लें। एक गोली रोज खाएँ।
  • ❑ आँवला, सुहागा, भारंगी, बंसलोचन, मुलहठी, पीपल—सबको 25 ग्राम मात्रा में लेकर अच्छी तरह पीसकर चूर्ण बना लें।

अब अडुसे की छाल का रस, मुनके का काढ़ा, चिचिड़ी का रस, कटेली का रस, मिश्री-सब 450 ग्राम लेकर गर्म कर