भारतकोश
सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1

बाबूलाल ठाकुर द्वारा

स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)

DevanagariHindipublished288 पृष्ठ

पृष्ठ 119, कुल 288 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 119

पंचांग कैसे देखना और उपयोग : १०१

मिलान करने पर कुछ अन्तर पड़ जाता है, क्योंकि एक स्थान में जो समय दिया रहता है वह प्रत्येक स्थान में नहीं रहता, अर्थात् दूसरी जगह में अक्षांश देशान्तर के अनुसार उस समय में अन्तर पड़ जाता है। इस कारण अपने स्थान के समीप का पंचाङ्ग खरीदना चाहिये।

पंचाङ्ग परिवर्तन

किसी स्थान के पंचाङ्ग में दिये हुए समय से अपने स्थान के समय का अन्तर जान लेना चाहिए। उसके जानने की स्थूल रीति यहाँ दी है।

अपने स्थान का देशान्तर मालूम करो। मुख्य-मुख्य स्थानों की देशान्तर सारिणी किसी-किसी पंचाङ्ग में दी रहती है, उससे या किसी स्कूल के नक्शे से मालूम कर लो। जहाँ का पंचाङ्ग बना है वहाँ का देशान्तर और अपने यहाँ के देशान्तर में अन्तर निकालो और देखो पञ्चांग के स्थान से अपना देशान्तर अधिक है या कम है।

नक्शों में देशान्तर ग्रीनविच ( इंगलैंड ) से दिया रहता है। परन्तु भारतवर्ष के पञ्चाङ्गों में उज्जैन से देशान्तर दिया रहता है। इस प्रकार किसी भी एक स्थान के देशान्तर का अन्तर नाप लो, फिर दोनों देशान्तरों का अन्तर निकालो। वह अन्तर अंशों में दिया हो तो उसके चढ़ी पल बना लो। पंचाङ्ग के स्थान से अपना स्थान पूर्व में हो तो+ ( धन=जोड़ना ), पश्चिम में हो तो- ( ऋण=घटाना )। इस प्रकार पंचाङ्ग के समय में जोड़ने या घटाने से जो समय प्राप्त होगा वह स्थानिक समय होगा।

देशान्तर अंश में दिया हो उसके घटता मिनट या चढ़ी पल बनाना—

१५ अंश=१ घंटा=२॥ चढ़ी

१ अंश=४ मिनट=१० पल

१५ कला=१ मिनट=२॥ पल

१ कला=४ सेकेण्ड=१० विपल

१५ विकला=१ सेकेण्ड=२॥ विपल

१ विकला=३६ सेकेण्ड=१० अनुपल

=३ विपल

जैसे पूना के पंचाङ्ग में एकादशी ४० घं १० पल है। बम्बई में एकादशी का मान जानना है। बम्बई पूना से पश्चिम में है और दोनों के देशान्तर का अन्तर १ अंश है। १ अंश=४ मिनट १० पल। बम्बई पश्चिम में होने से यह अन्तर ऋण होगा। =-१० पल। पूना में ४० घं १० पल है, इससे १० पल घटाया तो ४० घं ० पल रहे। इस प्रकार बम्बई में एकादशी का मान ४० घं ० पल होगा। अर्थात् पूना के मान में १० पल घटा देने से बम्बई का मान होगा। काशी में २०-४० एकादशी है तो जबलपुर में क्या होगा? जबलपुर ३° पश्चिम है। ३५१०=३० पल ऋण=२०-१० का मान जबलपुर में एकादशी का होगा। अर्थात् काशी के मान में ३० पल घटा देने से जबलपुर का मान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार नक्षत्र योग आदि का मान स्थानिक समय का निकाल लेना।