सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १
Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1
बाबूलाल ठाकुर द्वारा
स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)
DevanagariHindipublished288 पृष्ठ
पृष्ठ 124, कुल 288 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 124
१०६ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
भी बताया है। इस चक्र में घड़ी के अनुसार १२ राशियों के अंक लिख दिये गये हैं। इनमें १२ राशियों के नाम न लिखकर उसके क्रम की संख्या लिख दी गई है, जैसे मेष के लिए १, वृष २, मिथुन ३ इत्यादि। ये अंक पूर्व से लिखना आरम्भ कर बाईं ओर से क्रमानुसार लिखे जाते हैं जैसा चित्र ६४ में बताया है। यही आकाश का नक्शा है। इसमें केवल जो ग्रह जहां पर हैं लिखने को रह गये हैं, उनके लिखने की रीति आगे समझाई जायेगी।
चित्र संख्या ६३ आकाश में भाव स्थान
चित्र संख्या ६४ आकाश की दिशाएं और कुण्डली चक्र