सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १
Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1
बाबूलाल ठाकुर द्वारा
स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)
पृष्ठ 169, कुल 288 में से
संदर्भ में पढ़ेंग्रहों की दृष्टि : १५१
मान लो सूर्य वृष के १५° पर है और चन्द्र तुला के २८° पर है। वृष से तुला ६ राशि अन्तर पर अर्थात् सातवें स्थान पर होने से सूर्य की पूर्ण दृष्टि हो जाती है। अब देखना है कि इनकी दृष्टि दीर्घांश के भीतर है या नहीं। इसके लिए दोनों के अंश देखा। दोनों के अंशों में (२८-१५)=१३° का अन्तर है। सूर्य का दीर्घांश १५ है तो यह अन्तर १३ दीर्घांश के भीतर है, तो कहेंगे कि सूर्य की दृष्टि चन्द्र पर दीर्घांश के भीतर है। इसका कारण पूर्ण दृष्टि का पूरा फल होगा। ऊपर जो दृष्टि कोण के दीर्घांश बताये गये हैं वे इसी प्रकार विचारे जाते हैं।
युति Conjunction=जब-जब यह एक ही राशि पर और एक ही अंश पर हो तो वह युति दृष्टि योग कहलाता है। यदि दीर्घांश के अनुसार उसमें ८-१० अंश से अधिक अन्तर पड़ जायगा तो वह युति योग प्रभाव पूर्ण नहीं होगा।
पाश्चात्य पद्धति से दृष्टि विचार
जिस ग्रह या भाव की दृष्टि निकालना है तो दोनों का अंशों में अन्तर निकालो और उस अन्तर के अनुसार दृष्टि का फल विचार करो। द्रष्टा और दृश्य इन दोनों के बीच में अंशों का न्यूनाधिक अन्त होने पर उस अन्तर के अनुसार दृष्टि का विशेष नाम होता है और दृष्टि योग से फल का अनुभव उसी के अनुसार होता है। यह दृष्टि का शुभाशुभ फल उसी दृष्टि के अनुसार होगा।
यह विचार नहीं रखना चाहिए कि देखने वाला ग्रह शुभ होगा तो सदा शुभ फल देगा या पाप ग्रह होगा तो सदा अशुभ फल देगा। कभी-कभी अशुभ दृष्टि योग से शुभ ग्रह भी अशुभ फल देते हैं और अशुभ ग्रह शुभ फल देते हैं।
पाश्चात्य लोग कोई ग्रह बिलकुल शुभ या अशुभ है ऐसा नहीं मानते, परन्तु दृष्टि योग से शुभाशुभ फल देना मानते हैं। जैसा गुरु यह शुभ ग्रह है उसका सम्बन्ध चंद्र के साथ होने से अति शुभ फल देगा, इसके विरुद्ध शनि ये पाप ग्रह है सूर्य या चंद्र के साथ शुभ दृष्टि योग करने से शुभ फल देता है। इस कारण योररोपीय जातक ग्रंथों के आधार पर यहाँ दृष्टि योग समझाते हैं, जिसमें यह भी बताया है कि कौन दृष्टि योग शुभ या अशुभ है। दृष्टि योग सूचक संकेत के चिह्न भी दिये हैं, क्योंकि अंग्रेजी पंचाङ्कों में केवल दृष्टि योग के चिह्न ही दिये रहते हैं।