सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १
Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1
बाबूलाल ठाकुर द्वारा
स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)
पृष्ठ 74, कुल 288 में से
संदर्भ में पढ़ें५६ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
है। सूर्य जब क्रांतिवृत्त के अंतिम [छोर पर पहुँच जाता है ता वहीं सूर्य की सबसे बड़ी क्रांति होती है और यह स्थान क्रांतिसीमा कहलाता है।
चित्र संख्या ६२—क्रांतिवृत्त, नाडीवृत्त और क्रांतिसीमा
चित्र संख्या ६२ देखें। ऊपर बताया गया ति० और नीचे का क्रा० स्थान ही क्रांति सीमा है। ये स्थान नाडीवृत्त से २३° २५' की दूरी पर हैं।
क्रांति सीमा Tropic
पृथ्वी के नक्शे में ये दो छोटे छोटे वृत्त नाडीवृत्त के समानान्तर २३° २५' की दूरी पर खींचे गये हैं। उत्तर में कर्क की क्रांतिसीमा Tropic of cancer और दक्षिण में मकर की क्रांतिसीमा Tropic of capricorn कहलाती है। यही चित्र संख्या ६२ में समझाया गया है।
सम्पात और अयन बिन्दुओं का स्पष्टीकरण
१. सायन मेघ, उत्तर सम्पात या बसंत Vernal equinox—सूर्य २१ मार्च को विषुववृत्त पर आता है, इसके उपरांत उत्तर गोलार्द्ध की ओर जाने लगता है। इसे बसंत सम्पात कहते हैं। क्योंकि इसी समय बसंत ऋतु होती है और सायन मेघ संक्रमण होता है। इस समय सूर्य ठीक पूर्व को उदय होता है और दिन रात बराबर होती है। अर्थात् सूर्य प्रातःकाल ठीक ६ बजे उदय होता है। नाडीवृत्त और क्रांतिवृत्त एक दूसरे को काटते हैं उनका यह पहिला स्थान है। इस स्थान से ग्रहों का भोगांश और विषुवांश नापा जाता है।
२. सायन तुला—दक्षिण सम्पात या शरद सम्पात Autumnal equinox नाडीवृत्त और क्रांतिवृत्त के एक दूसरे को काटने का यह दूसरा स्थान है। २१ सितम्बर के लगभग सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की क्रांतिसीमा पर से छोट कर ६ मास में उत्तरी गोलार्द्ध की यात्रा समाप्त कर जिस सम्पात बिन्दु पर आता है उसे सायन तुला कहते हैं। इस समय सूर्य लौटकर विषुववृत्त पर आ जाता है और ठीक पूर्व में उगता है तथा दिन रात्रि बराबर होती है। इसके उपरांत सूर्य की दक्षिण गोल की यात्रा आरम्भ होती है। इसी से इसे दक्षिण सम्पात भी कहते हैं। और इसके बाद ही शरद ऋतु आरम्भ होती है। अर्थात् सूर्य उत्तर गोल में सायन मेघ से सायन तुला तक रहता है और दक्षिण गोल में सायन तुला से सायन मेघ तक।
३. ग्रीष्म क्रांति—दक्षिणायन बिन्दु Summer solstice