भारतकोश
सचित्र ज्योतिष शिक्षा भाग २

सचित्र ज्योतिष शिक्षा भाग २

Sachitra Jyotisha Shiksha Vol 2

बाबूलाल ठाकुर द्वारा

स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 252, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 252

7८३

२४२ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, तृतीय फलित खण्ड

[ स. चि. ] । ४०१--चन्द्रमा वृष का विशेषतः लग्न में बुध गुरु शुक्र से युक्त हो, शेष ग्रह धन भाव में हों [ स. चि ]। ४०२--गुरु स्वगृही लग्न या दशम भाव में हो, मिथुन का शुक्र केन्द्र में हो तो रसायन आदि प्रयोगों से बहुत वर्ष जिये और इन्द्र पद पावे [ स. चि. ]। ४०३--गुरु स्वग[ही लग्न में हो, मिथुन में कोई ग्रह न हो शुक्र केन्द्र में हो तो वह रसायन शास्त्र की सहायता से कई वर्ष जीवे इन्द्र लोक पावे [ स. चि. ]। गुरु केन्द्र में कन्या में होने से नीच का होता है मीन में होतो अच्छा है [ स. चि. ]

ब्रह्म पद पावे ४०४--ककं लग्न हो, धनु के नवांश में हों, गुरु कर्क को हो ३-४ ग्रह केन्द्र में हों तो ब्रह्मपद पावे [ जा. पारि. ]॥ ४०५--छग्न वर्गोत्तम हो और वृष हो, ३, ११ भाव में शुक्र हो और गोपुरांश में हो तो ब्रह्मपद पावे [ स. चि. ] । ४०६--कुंभ लग्न में गुरु हो, बुध गोपुराँश में पञ्चम भाव में हो तो ब्रह्मपद पावे [ स. चि. ]। ४०७--लग्न ककं हो, शनि तुळा का, गुरु मकर का, चन्द्र वृष का हो तो योग साधन और मन्त्र सिद्धि से ब्रह्म पद पावे [ स. चि. ]। परमपद प्राप्ति ४०८--धनु लग्न में मेष का नवांश हो, शुक्र लग्न में हो गुरु सप्तम हो चन्द्र कन्या का हो तो वह परम पद पावे [ स. चि. ]। ४०९--जन्म में धनु राशि में मेष का नवांश हो अर्थात ८-१-२० लग्न हो उसमें गुरु हो, सप्तम भाव में शुक्र हो कन्या राशि में चन्द्र हो तो वह परम पद पाबे अर्थात मोक्ष पावे [ जा. पारि. ] । ४१०-३, ११ भाव में शुक्र गोपुरादि शुभांशक में हो, वृष लग्न वर्गोत्तम हो, धनु लग्न में मेषांशः का हो [ स. चि. ]। ४११--छमन में गुरु कुंभ का हो; पंचम बुध गोपुरादि अंशक में हो तो ब्रह्मपद पावे [स, चि. ]। योगज आयु पर विचार यहाँ जो योगज आयुर्दाय कहा है वह शुभ कर्म करने वाले यशस्वी व पथ्य भोजन करने वाले एवं शुभाचरण वाले मनुष्यों को कहा है । धर्मिष्ट मनुष्यों का ही ग्रहों का बलाबल विचार कर आयु के योग पर विचारना । गणित से जो आगु बताई है यदि हानि कारक ग्रह दशा कुंडली में हो तो वह आयु संभव नहीं होती : वह आयु तव संभव होगी जव हानिकारक ग्रहों की दशा को शांत करने वाली स्थिति हो । सवं ग्रह अरिष्ट भंग योग १--गुरु बलवान्‌ होकर लग्न में हो तो सब आपत्तियों को दूर करता है [ स. चि. ]। २- केन्द्र में बुध गुरु या शुक्र बलवान्‌ हों पाप ग्रहों से युक्त या दृष्ट न हों [ स. चि. ]। ३_-चन्द्र शत्रु राशि में भी हो यदि वह शुक्र या बुध के साथ और शुभ द्रेष्काण में हो तो सब आपत्तियाँ दूर होंगी । [ स. चि. ] | ४---चंद्र यदि ६ या = भाव में हो, यदि चन्द्र मास के शुक्ल पक्ष में रात का जन्म हो, चन्द्रमा पर शूभ दृष्टि हो या यदि कृष्ण पक्ष में दिन का जन्म हो और चन्द्रमा पर पाप दृष्टि न हो तो सब अरिष्ट से रक्षा होगी [ स. चि. ]। ५--पूर्ण चन्द्र हो शुभ ग्रह के अंशक में शुभ

सचित्र ज्योतिष शिक्षा भाग २ · पृष्ठ 252, कुल 454 में से · BharatKosha