सचित्र ज्योतिष शिक्षा भाग ४
Sachitra Jyotisha Shiksha Vol 4
बाबूलाल ठाकुर द्वारा
स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)
पृष्ठ 173, कुल 280 में से
संदर्भ में पढ़ेंवर्ष फल में भाव फल विचार: १६५
लग्नेश पूर्ण बली हो तो--सुख, आरोग्य, धन छाभ, मनोविनोद ये सब प्राप्त
हों । मध्यवली में सुख धन लाभ आदि प्राप्त हो । हीनवछी--विशेष क्लेश और
(विपत्ति हो ।
वर्ष छग्नेश यदि पाप युक्त हो शुभ युक्त न हो तो विवाद, प्रतारण, कदभन्न भोजन |
जन्म लग्नेश, वर्ष लग्नेश, अष्टमेश, वर्षश मुंथेश ये सभी ग्रह वल युक्त हों
६-८-१२ भाव में न हों तो सम्पूर्ण वर्ष शुभ हो सुख यश धन लाभ हो। ये सब
निवल हों ६-३-१२ भाव में हों तो दुःख, भय प्रद हो । इन में शुभ की दृष्टि न
हो तो सम्पूर्ण बर्ष अशुभ रहे ।
लग्न में बुध्--तरुध वर्गेश होकर मुंबा युक्त लग्न में हो तो पठन लेखन आदि
से लाम ।
लग्न में गुर—गुरु वर्षेश होकर पाप ग्रहों से पीडित होकर वर्ष लग्न में हो तो
धन हानि, राजा से भय हो ।
अष्टमेश --पाप युक्त अण्टमेश लग्न में हो और लग्नेश चंद्र युक्त अष्टम में हो
तो उम वपं रोग शोक आदि से शरीर क्षय हो।
पष्ठेश लाभेश--पष्ठेश और लाभेश एक ही होकर लग्न में हो तो उस वर्ष
चाहन और राजा से मान मिले ।
पाप ग्रह्-लग्न में पाप ग्रह हों शुम दृष्टि न हो तो बह वर्ष मध्यम होता है
मनुष्यों से विवाद अधिक हो ।
सूर्य -लग्न में कन्या के या सिंह के सूर्य हों और सप्तम या दशम भाव पाप युक्त
हो तो कष्ट हो और स्त्री की मृत्यु हो ।
अष्टमेश --लग्न में अष्टमेश हो और लग्नेश पष्ठ में हो तो उस वपं में मृत्यु हो।
पाप ग्रह--१, २, ७, १२ घर में पाप ग्रह हों शुम दृष्टि न हो तो अंधा हो।
नीच ग्रह--लग्न में नीच का ग्रह हो, लग्नेश सूये से युक्त हो, तृतीयेश वारहवें
हो तो विष का भय हो ।
मंगल--लग्न में पाप युक्त मंगल हो, पंचम में .चंद्र, ऊग्नेश अष्टम हो क्रूर ग्रह
शति का योग या दृष्टि हो तो बिजली से मुत्यु हो ।
शनि चंद्र-लग्न में शनि युक्त चंद्र हो तो स्त्री को कष्ट वात रोग ज्वर इवास
आदि का कष्ट या वंधन हो ।
राइ--ळग्न में राहु, पंचम में शनि अष्टम में चंद्र युक्त लग्नेश हो तो वात रोग
गुल्म आदि रोग से मृत्यु हो ।
अष्ठमेश--लग्न में अष्टमेश हो तो वात कफ रोग से शरीर क्षय हो, मुख कंठ
आदि में रोग हो।
लूग्नेश--लग्नेश नीच का लग्न में हो नीच ग्रह से युक्त हो तो शरीर में रोग
स्त्री पुत्र को कष्ट हो ।