भारतकोश
सचित्र ज्योतिष शिक्षा भाग ४

सचित्र ज्योतिष शिक्षा भाग ४

Sachitra Jyotisha Shiksha Vol 4

बाबूलाल ठाकुर द्वारा

स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)

DevanagariHindipublished280 पृष्ठ

पृष्ठ 222, कुल 280 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 222

अध्याय २२

दिन प्रवेश का संक्षिप्त फल

दिन प्रवेश काल में ग्रह स्पष्ट और भाव स्पष्ट कर और चन्द्रमा व लग्न इन

बोनों के नवांश में फल कहना ।

दिन प्रवेश में ७ अधिकारी होते हैं । (१) जन्म लग्नेश, (२) वर्ष लग्नेश,,

(३) मास लग्नेश, (४) मुंथेश, (५) त्रिराशीश, (६) दिन लग्नेश, (७) दिन का सूर्य

राशीश, रात्रिका चंद्र राशीश । इनमें से अधिक लग्न को देखने वाल ग्रह दिनेश कहलाता है ।

दिनेश, मासेश, वर्षेश, मुंथेश ६-८-१२ घर में हों तो इस दिन रोग होता है यश और मान की हानि होती है । यदि ये केन्द्र त्रिकोण और लाभ में हों तो साथ देते हैं ।

शुभ ग्रह वली होकर लग्न व चंद्र से केन्द्र या त्रिकोण में हों और पापग्रह ३-६-११ घर में हों तो इस दिन मनोविनोद हो, सम्मान हो, धन और यश सहित सुख होवे । दिन प्रवेश से लग्न का नवांश स्वामी शुभ ग्रहों से युक्त दृष्ट हो या चंद्र से मित्र

दृष्टि से दृष्ट हो तो निरोगता, शरीर पुष्टि और राज्यादि सुख प्राप्त हो। यदि वे निर्बल या ६-८-१२ घर में हों तो मास प्रवेशोक्त वत्‌ दुःख होवे ।

ऐसे ही सव भावों का विचारना अर्थात्‌ जिस भाव का नवांशेश शुभ ग्रहों से युक्त मित्र दृष्टि से दृष्ट हो उस भावसम्वन्धी सुख हो और यदि नवांश स्वामी पापग्रह युक्त या शत्रु दृष्टि से दृष्ट हो तो दुःख हो इसमें चंद्रमा कं भी मित्र या शत्रु दृष्टि का विचार करना ।

छठे भाव का नवांशेश शुभ ग्रहों से युक्त या दृष्ट हो तो रोग करता है । पाप

ग्रहों से युक्त दृष्ट हो तो शुभ है निरोगता देता है । ऐसे ही व्यय भाव के नवांश

राशि में शुभ ग्रह युक्त या दुष्ट हो तो सन्मार्ग में व्यय हो पापयुक्त दृष्ट से व्यर्थं के

काम में धन खर्चे, चोरी आदि से धन हानि हो ।

सप्तम भाव का नवांश यदि शुभ ग्रह युक्त या दुष्ट हो तो अपनी स्त्री से विलासः

आदि सुख मिले पाप ग्रह से युक्त या दृष्ट हो तो स्त्री से कलह, स्त्री सम्बन्धी दुःख

हो! यदि दो पाप ग्रहों के वीच सप्तम भाव की नवांझ राशि पड़े तो मरण होवे ।

जो पाप ग्रह सप्तम भाव में हो तो अन्य स्त्री से संगम होवे । शुभ ग्रहों से बहुत स्त्री सोख्य होवे ।

सप्तम भाव को नवांश राशि यदि दो शुभ ग्रहों के बीच हो तो बहुत स्त्री सुख

होवे । गुरु से युक्त दृष्ट हो तो अपनी स्त्री से प्रेम व संगम हो, गुरु से भिन्न ग्रहों से सप्तम भाव का नवांश युक्त दृष्ट हों तो पर स्त्री से संगम हो ।