सचित्र ज्योतिष शिक्षा भाग ४
Sachitra Jyotisha Shiksha Vol 4
बाबूलाल ठाकुर द्वारा
स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)
पृष्ठ 242, कुल 280 में से
संदर्भ में पढ़ें२३४ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, चतुर्थं वर्षफल खण्ड
(१८) गुर अपना उच्च का हो त्रिराशि पति स्वगृही हो तथा दोनों में परस्पर दृष्टि संबंध हो तो लक्ष्मी तथा पुत्र की प्राप्ति हो।
(१९) मंगल स्वग्रही या उच्च का हो शुभ ग्रह या मित्र से दुष्ट हो तो वाहनः रत्न सुवर्ण आदि से युक्त लक्ष्मी प्राप्त हो । (२०) जब भाग्येश बलवानु हो उच्च का हो गुरु चन्द्र सूर्य से दृष्ट हो तोः भाग्योदय होता है राजा की प्रसन्नता हो, धन-धान्य का लाभ हो । १ (२१) सप्तमेश बलवान होकर लग्न में ही गुरु से युक्त या दृष्ट हो तो राज- योग हो । र
(२२) दशमेश शुभ ग्रह हो हर्षवळ पाया हो या अंपने उच्च आदि में हो शुभ ग्रह से दृष्ट हो, उदित हो, धन त्रिकोण या केन्द्र में हो तथा लग्न में शुभ ग्रह हो तो" राज्य लाभ हो.
(२३) जब शनि बलवान् हो या अपने उंच्च का हो या शुक्र बलवान् हो तो” म्लेच्छ जन के द्वारा राज्य तथा लक्ष्मी प्राप्त हो। (२४) जव निराशीश मंगल स्वगृही या अपने उच्च का होकर लग्न त्रिकोण याः लाभ में हो तो अति सुख प्राप्त होता है । gr (२५) शनि वर्षेश होकर लाभ में हो सूर्य दशम हो चन्द्र से इत्यशाल करे तोः राज योग होता है ।
(२६) राजवंश में उत्पन्न लोगों को उपरोक्त योगों में राज्य लाभ हो सकता है: अन्य को प्रतिष्ठा और धन प्राप्त होगा ।
(२७) जन्म में जिनके स्वगृही या उच्च के उदयी ग्रह हों शत्रु स्थान छोड्करः अन्य स्थान में हों यदि वर्ष में भी वैसे ही पढेँ तो सव मनोरथ सिद्ध हों.! राजयोग भंग
(१) जब नीच के पाप ग्रह हों या अस्तंगत हों तो राजयोग भंग हो । ; (२) जिस वर्ष में ग्रह नीच के हों या शत्रु गृही हों पाप युक्त हों उस वर्षे में राज्य अर्थात् कर्म जीविका की हानि होती है अल्प सुख भी नहीं मिळता । (३) पाप ग्रह अशुभ षड़वगं में हों और शुभ ग्रह बलहीन हों तो कष्ट हो और: राज्य की हानि हो । भाड़ (४) जन्म समय में नीच अस्त आदि जैसा ग्रह हो वैसा ही वर्ष में पड़े तो शुभ फल का नाश होता है । ड्या
(४) दितीयेश बलहीन होकर लग्न में हो उसपर शुभ गुरु की दृष्टि न हो पाप ग्रह से युक्त हो तो संचित द्रव्य का नाश हो । 55 5४ यूह (६) वषेश मुन्येद आदि ग्रह पाप ग्रहों से युक्त या दृष्ट हों, अस्तंगत या नीचगत हों सौम्य प्रह बलहीन हों तो राजयोग भंग हो धन और सुख का नाश हो । (७) दादक्ष स्थान में चन्द्र हो या चन्द्र के साथ शनि हो शुक्र छठे घर में हो तोः अचानक चित्त में विकलता हो धन आदि सब पदार्थों की हानि हो । प