भारतकोश
सामवेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)

सामवेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)

Samaveda Samhita with Hindi Translation

डा. रेखा व्यास द्वारा

स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished310 पृष्ठ

पृष्ठ 224, कुल 310 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 224

धाराओं से सदैव हमारे कलशों में आइए. (४) तव द्रप्सा उदप्रुत इन्द्रं मदाय वावृधुः. त्वां देवासो अमृताय कं पपुः.. (५) हे सोम! आप का रस जल से ओतप्रोत है. आप को इंद्र का यश और आनंद बढ़ाने के लिए उन्हें पिलाया जाता है. देवगण अमरता के लिए आप को पीते हैं. (५) आ नः सुतास इन्दवः पुनाना धावता रयिम्. वृष्टिद्यावो रीत्यापः स्वर्विदः.. (६) हे सोम! आप आत्मज्ञाता, रसीले और यजमान के लिए बादलों से पानी बरसाने की भांति धन बरसाने वाले हैं. आप हमारे लिए वैभव प्रदान करने की कृपा कीजिए. (६) परि त्य ॐ हर्यत ॐ हरिं बभ्रुं पुनन्ति वारेण. यो देवान्विश्वाँ इत्परि मदेन सह गच्छति.. (७) सोमरस आनंद के साथ सभी देवताओं तक पहुंचता है. हरे सोमरस को छलनी से छान कर साफ किया जाता है. सोम पापों से रोकते हैं और मन को हरने वाले (मनोहर) हैं. (७) द्विर्यं पञ्च स्वयशस ॐ सखायो अद्रिस ॐ हतम्. प्रियमिन्द्रस्य काम्यं प्रस्नापयन्त ऊर्मयः.. (८) सोमरस पत्थरों से कूट कर निकाला जाता है. इन्हें दोनों हाथों की दस अंगुलियां साफ करती हैं और जलमय बनाती हैं. ये तरंगों की तरह लहराते हैं. ये सभी को प्रिय, सभी के मित्र और इंद्र के काम्य (चाहे गए) हैं. (८) इन्द्राय सोम पातवे वृत्रघ्ने परि षिच्यसे. नरे च दक्षिणावते वीराय सदनासदे.. (९) हे सोम! आप वृत्रनाशक इंद्र के लिए द्रोणकलश में स्थित रहिए. आप यज्ञ में दक्षिणा देने वाले और यज्ञकर्ता यजमान के लिए मटके में बने रहिए व स्थिर रहिए. (९) पवस्व सोम महे दक्षायश्वो न निक्तो वाजी धनाय.. (१०) हे सोम! आप पवित्र हैं. आप शत्रुनाशक हैं. आप धन और बल के लिए पात्र में पधारिए. आप घोड़े जैसे वेगवान और बलवान हैं. (१०) प्र ते सोतारो रसं मदाय पुनन्ति सोमं महे द्युम्नाय.. (११) हे सोम! पृथ्वी पर यजमान आनंद पाने के लिए आप के रस को साफ कर के छानते हैं. (११) शिशुं जज्ञान ॐ हरिं मृजन्ति पवित्रे सोमं देवेभ्य इन्दुम्.. (१२) हे सोम! तुरंत पैदा हुए बच्चे को नहला कर जैसे साफ किया जाता है, वैसे ही यजमान आप को साफ करते हैं. आप को देवों के लिए छलनी में छाना जाता है. (१२) ebook converter DEMO Watermarks*

सामवेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित) · पृष्ठ 224, कुल 310 में से · BharatKosha