भारतकोश
सामवेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)

सामवेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)

Samaveda Samhita with Hindi Translation

डा. रेखा व्यास द्वारा

स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished310 पृष्ठ

पृष्ठ 228, कुल 310 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 228

करने की सामर्थ्य रखते हैं. वे महान, राजा व ईश्वर हैं. (७) उ त्वा मदन्तु सोमाः कृणुष्व राधो अद्रिवः. अव ब्रह्मद्विषो जहि.. (८) हे इंद्र! आप सामर्थ्यवान हैं. सोमरस आप को मदमस्त बना दे. आप हमें वैभव प्रदान करें. आप ब्रह्मज्ञान के द्वेषियों का नाश करें. (८) पदा पणीनराधसो नि बाधस्व महाँ असि. न हि त्वा कश्च न प्रति.. (९) हे इंद्र! आप महान व बहुत क्षमतावान हैं. आप किसी के भी प्रति कृपा में कमी नहीं रखते हैं. आप दान न देने वालों को बाधा पहुंचाइए. (९) त्वमीशिषे सुतानामिन्द्र त्वमसुतानाम्. त्व ४ राजा जनानाम्.. (१०) हे इंद्र! आप सब लोगों के राजा हैं. आप पुत्रों के और अपुत्रों के भी स्वामी हैं. (१०) दूसरा खंड आ जागृविर्विप्र ऋतं मतीना ४ सोमः पुनानो असदच्चमूषु. सपन्ति यं मिथुनासो निकामा अध्वर्यवो रथिरासः सुहस्ताः.. (१) सोम जाग्रत हैं, स्तुतियों को जानने वाले हैं. वे छनछन कर द्रोणकलश में झरते हैं. धनवान अच्छे हाथों वाले संपत्ति पाने के इच्छुक पुरोहित इसे इकट्ठा कर के संभाल कर रखते हैं. (१) स पुनान उप सूरे दधान ओभे अप्रा रोदसी वी ष आवः. प्रिया चिद्यस्य प्रियसास ऊती सतो धनं कारिणे न प्र य ४ सत्.. (२) सोम पवित्र हैं, स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को अपनी आभा से पूर्ण करते हैं. इन की रसधार बहुत प्रिय लगने वाली है. वह हमारी रक्षा और हमें वैभव प्रदान करती है. यह सोमरस इंद्र के पास पहुंचता है. (२) स वर्धिता वर्धनः पूयमानः सोमो मीढ्वां अभि नो ज्योतिषावित्. यत्र नः पूर्वे पितरः पदज्ञाः स्वर्विदो अभि गा अद्रिमिष्णन्.. (३) सोम बढ़ोतरी पाने वाले, देवताओं की बढ़ोतरी करने वाले और अभीष्ट साधने वाले हैं. छना हुआ सोमरस सब प्रकार से हमारी रक्षा करे. आत्म तत्त्व ज्ञाता हमारे पूर्व पितर अपनी यज्ञीय गायों को सोम से भरे हुए पहाड़ों के पास ले जाया करते थे. (३) मा चिदन्यद्वि श ४ सत सखायो मा रिषण्यत. इन्द्रमित्स्तोता वृषण ४ सचा सुते मुहुरुक्था च श ४ सत.. (४) हे मित्र यजमानो! इंद्र बलवान हैं. आप सोमरस परिष्कृत कर के इंद्र की ही स्तुति ebook converter DEMO Watermarks*