भारतकोश
सामवेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)

सामवेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)

Samaveda Samhita with Hindi Translation

डा. रेखा व्यास द्वारा

स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished310 पृष्ठ

पृष्ठ 87, कुल 310 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 87

आप को चाहती हैं. (६) अभि त्यं मेषं पुरुहूतमृग्मियमिन्द्रं गीर्भिर्मदता वस्वो अर्णवम्. यस्य द्यावो न विचरन्ति मानुषं भुजे म ं४ हिष्ठमभि विप्रमर्चत.. (७) हे यजमानो! आप इंद्र की उपासना कीजिए. इंद्र शत्रुओं को जीतने वाले हैं. वे बहुप्रशंसित हैं. वे धन के भंडार और स्वर्गलोक की भांति विस्तृत हैं. उन की महिमा चारों ओर व्याप्त हैं. ऐसे ज्ञानवान इंद्र को आप सब भजिए. (७) त्य ं४ सु मेषं महया स्वर्विद ं४ शतं यस्य सुभुवः साकमीरते. अत्यं न वाज ं४ हवनस्यद ं४ रथमिन्द्रं ववृत्यामवसे सुवृत्तिभिः.. (८) हे यजमानो! इंद्र आत्मज्ञाता व महिमाशली हैं. वे सौसौ कार्य एक साथ करने वाले व शत्रुओं से होड़ करने वाले हैं. यजमानों को धनदान करने के लिए वे हवन में पधारते हैं. घोड़े की तरह तेजी से पहुंचते हैं. आप अपने संरक्षण के लिए सौसौ प्रार्थनाओं से उन की उपासना कीजिए. (८) घृतवती भुवनानामभिश्रियोर्वी पृथ्वी मधुदुघे सुपेशसा. द्यावापृथिवी वरुणस्य धर्मणा विष्कभिते अजरे भूरिरेतसा.. (९) स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक प्रकाश संपन्न हैं. सभी प्राणियों को आधार देते हैं. वे विशाल व विस्तृत हैं. वे मीठे जल वाले हैं व परम शक्ति पर टिके हुए हैं. वे अविनाशी हैं. उन की उत्पादन क्षमता श्रेष्ठ है. (९) उभे यदिन्द्र रोदसी आप्राथोषा इव. महान्तं त्वा महीना ं४ सम्राजं चर्षणीनाम्. देवी जनित्र्यजीजनद्भद्रा जनित्र्यजीजनत्.. (१०) हे इंद्र! आप स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को उषा द्वारा प्रकाशित करते हैं. आप बहुत महान व सम्राट् हैं. देवताओं को जनने वाली अदिति ने आप को जन्म दिया है. (१०) प्र मन्दिने पितुमदर्चता वचो यः कृष्णगर्भा निरहन्नृजिश्वना. अवस्यवो वृषणं वज्रदक्षिणं मरुत्वन्त ं४ सख्याय हुवेमहि.. (११) हे यजमानो! आप इंद्र को हवि प्रदान कीजिए. आप उन की अर्चना कीजिए. उन्होंने ऋजिश्व की मदद से कृष्णासुर की गर्भवती स्त्रियों के साथ उस का वध किया. वे दाएं हाथ में वज्र धारण करने वाले हैं. वे मरुद्गणों की सेना के साथ मौजूद रहते हैं. वे शक्तिमान हैं. यजमान उन से अपना संरक्षण चाहते हैं. हम यजमान मित्रता के लिए उन का आह्वान करते हैं. (११) चौथा खंड ebook converter DEMO Watermarks*