साम्ब पुराण (श्री एस. एन. खण्डेलवाल हिन्दी व्याख्या सहित)
Samba Purana Hindi
महर्षि वेदव्यास (व्याख्याकार: श्री एस. एन. खण्डेलवाल) द्वारा
स्रोत: Sri Samba Purana with Hindi Commentary by Sri S. N. Khandelwal (उद्गम)
पृष्ठ 75, कुल 424 में से
संदर्भ में पढ़ेंद्वादशोऽध्यायः ६५
ततो ब्रह्मसमादेशाद् भ्रमिमारोप्य भास्करम्।
रूपं निवर्त्तयामास विश्वकर्मा शनैः शनैः॥७॥
तदनन्तर भगवान् ब्रह्मा के आदेशानुसार विश्वकर्मा ने घूर्णचक्र पर भास्कर को स्थापित करके धीरे-धीरे उनके रूप को मसृणता प्रदान किया॥७॥
ततस्तुष्टाव तं ब्रह्मा सर्वैर्देवगणैः सह।
गुह्यैर्नानाविधैः स्तोत्रैर्वेदवेदाङ्गसम्मितैः ॥८॥
तदनन्तर ब्रह्मा सभी देवगण के साथ उनकी वेद-वेदांगसम्मत नानाविध गुह्य स्तोत्रों से स्तुति करने लगे॥८॥
स्वस्ति तेऽस्तु जगन्नाथ वर्षघर्महिमप्रभ।
शान्तिं जुषस्व लोकानां देवदेव दिवाकर! ॥९॥
ततो रुद्रश्च विष्णुश्च भक्त्या तुष्टुवतुस्तदा।
तेजस्ते वर्धतां देव खिल्यमानं दिवस्पते ॥१०॥
इन्द्रस्त्वागत्य तं देवं लिख्यमानमथास्तुवत्।
जय देव जयस्वेति शश्वज्जय जगत्पते ॥११॥
ऋषयश्च ततः सप्त विश्वामित्रपुरोगमाः।
तुष्टुवुर्विविधैः स्तोत्रैः स्वस्तिस्वस्तीति वादिनः ॥१२॥
हे जगन्नाथ! आपका मंगल हो। वर्षा, ताप तथा दिन प्रदान करने वाले हे देवदेव दिवाकर! लोकों का शान्ति-विधान करिये। तदनन्तर रुद्र तथा विष्णु ने उनकी स्तुति किया—हे देव! हे दिवस्पति! आपका मसृण तेजवर्द्धित हो। तदनन्तर इन्द्र ने मसृणता-प्राप्त सूर्य की स्तुति की—जय हो! हे देव! आप जयलाभ करें। हे जगत्पते! आपकी सदा जय हो। तदनन्तर विश्वामित्र आदि सप्तर्षियों ने स्तुति की—'आपका मंगल हो'। यह कहकर वे सभी विविध स्तोत्रों को पढ़ने लगे॥९-१२॥
वेदोक्ताभिस्तथाशीर्भिर्बालखिल्याश्च तुष्टुवुः।
त्वं नाथ मोक्षिणां मोक्षो ध्येयस्त्वं ध्यायिनां सदा ॥१३॥
स्वर्गतिः सर्वसत्त्वानां त्वयि सर्वं प्रतिष्ठितम्।
शं प्रजाभ्योऽस्तु देवेश प्रसन्नोऽस्तु जगत्पते ॥१४॥
बालखिल्यादि वेदोक्त आशीर्वाद द्वारा उनकी स्तुति करने लगे। हे नाथ! आप मोक्षार्थी गण के मोक्ष तथा ध्यानकोविदों के सर्वदा ध्येय हैं। सकल प्राणिगण के आप स्वर्ग-प्रापक हैं। आप ही में सबकुछ प्रतिष्ठित है। हे देवेश! प्रजागण का मंगल हो। जगत्पति आप प्रसन्न होईये॥१३-१४॥