भारतकोश
सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा

Sampoorna Chikitsa

राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा

स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)

DevanagariHindipublished115 पृष्ठ

पृष्ठ 38, कुल 115 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 38
  • ● शंख पुष्पी को पीसकर चूर्ण बनायें और 250 ग्राम दूध में आधा चम्मच शंख पुष्पी और 1 चम्मच शहद मिलाकर प्रातःकाल लें।
    • ● आठ दस बादाम की मिगी रात्रि में पानी में भिगायें तथा सुबह इनके छिलके उतारकर अच्छी तरह पीसें। 250 ग्राम देशी गय के गर्म दूध में इसे मिलाये तथा थोड़ा सा काली मिर्च चूर्ण और दो चम्मच शहद दूध में मिलाये, (ठंडा होने पर), इसके साथ दूध में 1 चम्मच देशी गाय का घी भी मिलायें और सेवन करें।
    • ● प्रतिदिन गाय के दूध में मुलहठी का 1 चम्मच चूर्ण डालकर पीयें।

❖ अनिद्रा

अनिद्रा मानसिक अशांति के कारण होती है। बहुत अधिक थकान, गलत ढंग के खाने पीने से, कब्ज रहने से, मानसिक तनाव और चिंता रहने से, या शरीर के किसी भी भाग के रोगग्रस्त हो जाने से यह बीमारी होती है। अत्याधिक धूम्रपान और मदिरापान करने से भी यह बीमारी होती है।

  • ● रात्रि में सोने से पूर्व अच्छे ढंग से गर्म पानी से हाथ पैर धोकर तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करें।
  • ● 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच प्याज का रस मिलाकर चाटें।
  • ● रात्रि को भोजन के बाद घूमने अवश्य जाये, भोजन जल्दी करें, देर रात में न खाये, हल्का भोजन करें।
  • ● 10 मिनट ध्यान मुद्रा योग करें, बहुत अच्छी नींद आयेगी।

❖ सिरदर्द

[37]