सम्पूर्ण चिकित्सा
Sampoorna Chikitsa
राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा
स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)
पृष्ठ 39, कुल 115 में से
संदर्भ में पढ़ेंपेट की खराबी बढ़हजमी या पेट में गैस बनने से सिरदर्द हो सकता है। दर्द के कारण नींद नहीं आती तथा सिर फटता हुआ सा महसूस होने लगता है। सिर दर्द में कई बार उल्टियाँ भी होती हैं।
- • तुलसी के पत्तों के रस में जरा सी सौंठ मिलाकर माथे पर लेप करें।
- • लहसुन की एक कली को घी में भुन कर खाये
- • हल्दी और ऐलोवेरा को मिलाकर माथे पर लेप करें।
- • दो चम्मच त्रिफला चूर्ण और थोड़ी सी मिश्री मिलाकर भोजन से पूर्व ले।
श्वसन संस्थान के रोग
श्वसन संस्थान हमारे शरीर में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे साँस लेने से लेकर और साँस निकालने तक की प्रक्रिया में ढेर सारे अंगों का उपयोग होता है। नाक, गला, हृदय, फेफड़े, पसलियाँ, डायफ्राम, आदि अंगों का उपयोग होता है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन ना मिले तो इन सभी अंगों में बीमारियाँ उत्पन्न होने लगती हैं। अत्याधिक शराब पीने, चिंता करने, तम्बाकू, गुटखा खाने, दूषित और विषैले भोज्य पदार्थ खाने से तथा अत्याधिक धूम्रपान करने से यह अंग खराब होते हैं। इनके अंतर्गत खाँसी, दमा, सर्दी, जुकाम, टॉन्सिल्स, श्वास रोग आदि सब होते हैं।
❖ ब्रेन मलेरिया, टाइफाईड, चिकुनगुनिया, डेंगू,
स्वाइनफ्लू, इन्सेफेलाइटिस, माता व अन्य के बुखार
[38]