सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा
Sampoorna Chikitsa
राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा
स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)
DevanagariHindipublished115 पृष्ठ
पृष्ठ 92, कुल 115 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 92
- ➤ सूर्य की गर्मी से चेहरे की त्वचा झूलस जाए तो दही में गुलाबजल मिलाकर लगाएं। खीरा के रस में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से भी फायदा होगा।
- ➤ दो तोला दूध मे चार कली लहसुन उबालकर चेहरे पर मलने से चेहरा खिल उठता है।
- ➤ पलकों पर सोते समय एरण्ड के तेल की हल्की मालिश करने से पलकें घनी होती हैं।
- ➤ दांतों को स्वस्थ और सुन्दर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से नीम या बबूल की दातून करना श्रेष्ठ उपाय हैं।
- ➤ भोजन व नाश्ते के बाद 1 गिलास पानी में आधे चम्मच नमक घोलकर कुल्ला करते रहने से भी दाँत निरोगी रहते हैं।
- ➤ दाढ़ी बनाने के लिए, पहले गर्म पानी से चेहरा भिगो लीजिए, इसके बाद थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर चेहरे पर अच्छी तरह मलिए। अब रेजर चलाइए, एकदम चिकनी दाढ़ी बनेगी। दाढ़ी बनाने के बाद क्रीम वगैरह लगाने की जरूरत एकदम समाप्त हो जाती है, क्योंकि कच्चा दूध अब्बल दर्ज का 'क्लीनिंग एजेंट' है। कच्चे दूध के इस्तेमाल से चेहरे की स्निग्धता और सौन्दर्य में वृद्धि होगी, सो अलग।
- ➤ स्नान करने के लिए, एक नींबू एक छोटी कटोरी भर कच्चे दूध में निचोड़ दीजिए, बस अच्छे से अच्छे साबुन से भी बेहतर स्नान सामग्री तैयार है। नींबू निचोड़ने के बाद जब दूध फट जाए तो एक साफ सूती कपड़े का टुकड़ा इसमें भिगोकर शरीर पर अच्छी तरह रगड़ते हुए फेरिए और स्नान कर लीजिए। यह है आपका एकदम सौ प्रतिशत सम्पूर्ण स्नान।
काले-घने और घुँघराले बालों के लिए कुछ प्रयोग
बालों को स्वस्थ रखने के लिए आहार-विहार पर ध्यान देना सबसे जरूरी बात है। स्वास्थ्य के लिए जरूरी आहार-विहार की पर्याप्ति चर्चा विभिन्न
[91]