सम्पूर्ण चाणक्य नीति एवं राजनीति सूत्र

सम्पूर्ण चाणक्य नीति एवं राजनीति सूत्र
Sampurna Chanakya Niti & Rajaniti Sutras
आचार्य चाणक्य (विष्णुगुप्त / कौटिल्य) द्वारा
DevanagariHindipublished196 पृष्ठ
पृष्ठ 111, कुल 196 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 111
साफ रखना उत्तम है, घटिया अन्न का बना गर्म भोजन अच्छा लगता है और कुरूप व्यक्ति के लिए अच्छे स्वभाव का होना श्रेष्ठ है॥14॥ भाव यह है कि दरिद्रता में यदि धैर्य रखा जाए तो दुःख नहीं होता। गरीब व्यक्ति धैर्यपूर्वक अपना बुरा समय गुजार लेता है। फटे-पुराने, मैले कपड़ों को यदि साफ-सुथरा करके और उनको अच्छी प्रकार से सीकर पहना जाए तो वे अच्छे लगते हैं। ज्वार-बाजरा-जौ-मक्का आदि घटिया अन्न की बनी रोटी यदि गर्म-गर्म खाई जाए तो स्वादिष्ट लगती है और अच्छे शील-स्वभाव का व्यक्ति यदि कुरूप भी हो तो भी वह अच्छा लगता है। 109