सम्पूर्ण चाणक्य नीति एवं राजनीति सूत्र
Sampurna Chanakya Niti & Rajaniti Sutras
आचार्य चाणक्य (विष्णुगुप्त / कौटिल्य) द्वारा
पृष्ठ 138, कुल 196 में से
संदर्भ में पढ़ेंअर्थात बिना हिमायती के शत्रु से झगड़ा करना उचित नहीं है। हर समय चिन्ता में रहने से स्वास्थ्य क्षीण हो जाता है और आदमी असमय में ही अपने आपको खत्म कर लेता है। नाहारं चिन्तयेत्प्राज्ञो धर्ममेकं हि चिन्तयेत्। आहारो ही मनुष्याणां जन्मना सह जायते ॥ बुद्धिमान पुरुष को भोजन की चिन्ता नहीं करनी चाहिए। उसे केवल एक धर्म का ही चिन्तन-मनन करना चाहिए। वास्तव में मनुष्य का आहार (मां का दूध) तो उसके जन्म के साथ-साथ ही पैदा होता है॥19॥ आचार्य चाणक्य ने प्रस्तुत श्लोक में धर्म के पालन अर्थात ध र्म कमाने पर जोर दिया है, क्योंकि मृत्यु के बाद धर्म ही साथ जाता है। बुद्धिमान मनुष्य को अपने आहार, भोजन के संबंध में सोच-विचार नहीं करना चाहिए, क्योंकि मनुष्य का आहार तो उसके जन्म के साथ ही उत्पन्न हो जाता है। उसे तो केवल धर्म का ही चिंतन करना चाहिए, क्योंकि यही उसके अपने अर्जित करने का विषय होता है। जलबिन्दुनिपातेन क्रमशः पूर्यते घटः। स हेतुः सर्वविद्यानां धर्मस्य च धनस्य च॥ धन और अन्न के व्यवहार में, विद्या ग्रहण करने में, भोजन करने में और व्यवहार में जो व्यक्ति लज्जा नहीं करता, वह सदैव सुखी रहता है॥20॥ आचार्य चाणक्य ने उपरोक्त श्लोक के माध्यम से ज्ञान दिया है कि मनुष्य को धर्म के लिए भी थोड़ा समय अपने व्यस्त जीवन में निकालना चाहिए। थोड़ा-थोड़ा ही बहुत हो जाता है। 136 CC0. Vashishtha Tripathi Collection. Digitized by eGangotri