सम्पूर्ण चाणक्य नीति एवं राजनीति सूत्र
Sampurna Chanakya Niti & Rajaniti Sutras
आचार्य चाणक्य (विष्णुगुप्त / कौटिल्य) द्वारा
पृष्ठ 6, कुल 196 में से
संदर्भ में पढ़ेंआत्म-विश्वास और समाज-सुधार की भावनाएं हमें प्राप्त होती हैं, उनका कोई साक्षी नहीं है। निःसंदेह आचार्य चाणक्य का जीवन-चरित्र अनुकरणीय है। विश्वबंधुत्व का प्रथम सूत्रपात उन्होंने ही किया था। संकट को भांप लेने की उनमें अद्भुत शक्ति थी। उनके व्यक्तित्व में कूटनीति की पराकाष्ठा थी। वे स्वार्थ या लालच से कोसों दूर थे। यदि चाणक्य न होते तो चंद्रगुप्त का नाम इतिहास के पन्नों पर न मिलता। चाणक्य अपने आप में एक इतिहास हैं। ढाई गज की मात्र एक धोती पहनने वाले इस ब्राह्मण ने अपने बुद्धि-चातुर्य से न केवल अपना संकल्प पूरा किया, बल्कि विश्व विजय का स्वप्न देखने वाले सिकंदर को भी चंद्रगुप्त के हाथों करारी शिकस्त दिलवाई। 'संपूर्ण चाणक्य नीति' नामक इस पुस्तक में चाणक्य की नीतियों को प्रकाशित किया गया है। जिससे पाठकों को चाणक्य की नीतियों की जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही चाणक्य का संक्षिप्त जीवन परिचय भी दिया गया है। इस बहुमूल्य ग्रंथ का संस्कृत भाषा से हिन्दी भाषा में अनुवाद इस उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि साधारण हिन्दी जानने वाले भी इससे लाभान्वित हो सकें। प्रस्तुत पुस्तक में ज्ञान का ऐसा सम्मिश्रण है कि जो एक बार इसका अध्ययन कर लेता है, वह न केवल कार्यक्षेत्र का, बल्कि अपने व्यक्तित्व का समुचित विकास भी कर सकता है। 'राजा पॉकेट बुक्स' से ही एक बड़ी पुस्तक 'सम्पूर्ण चाणक्य नीति, सूत्र व जीवन परिचय' मात्र 150/- में प्रकाशित की गई है। अगर आपने उसे न पढ़ा हो तो अवश्य पढ़ें। —प्रकाशक CC0. Vasisntha Tripathi Collection. Digitized by eGangotri