सर्वदर्शनसंग्रह (षोडश दर्शन विमर्श - हिन्दी अनुवाद)
Sarva-Darshana-Sangraha with Hindi Commentary
माधवाचार्य (विद्यारण्य स्वामी) / पं. उमाशंकर शर्मा ऋषि द्वारा
पृष्ठ 64, कुल 316 में से
संदर्भ में पढ़ेंदर्शनम् ] भाषाटीकासमेतः । ( ५५ ) अथ तद्वचनेनैव सर्वज्ञोऽन्यैः प्रतीयते । प्रकल्प्येत कथं सिद्धि- रन्योन्याश्रययोस्तयोः ॥ सर्वज्ञोक्ततया वाक्यं सत्यं तेन तद्- स्तिता । कथं तदुभयं सिद्ध्येत्सिद्धमूलान्तराहते ॥ असर्वज्ञप्र- णीतात्तु वचनान्मूलवर्जितात् । सर्वज्ञमवगच्छन्तस्तद्वाक्योक्तं न जानते ॥ ११ ॥ अब छह श्लोकोंसे शब्दप्रमाणका भी अविषय कहते हैं । नित्य सर्वज्ञ बोधक कोई आगम विधिवाक्य नहीं अर्थवाद भी ऐसा कोई नहीं जिसका सर्वज्ञमें तात्पर्य हो अर्थवादका स्वतःप्रामाण्य नहीं किन्तु ( विध्युपष्टम्भकत्व ) अर्थात् विधिनिषेधका प्राशस्त्य निन्दाबोधन द्वारा प्रामाण्य है अतः अयथार्थप्रधान होनेसे सर्वज्ञकी सत्ताका बोधन नहीं करसकता अनुवाद भी उक्तार्थका होता है अतः पूर्व किसी वाक्या- न्तरसे उक्त न होनेसे अनुवादवाक्य भी तादृश नहीं अनादि अपौरुषेय आगमका अर्थ सादि सर्वज्ञ हो भी नहीं सकता । तात्पर्य अर्थबोधनके लिये शब्दका प्रयोग होता है आगम ( वेद ) अनादि है उस कालमें आपका सर्वज्ञ नहीं है तब किस प्रकार बोधन करसकेगा । यदि कोई कृत्रिम आधुनिक वाक्य प्रमाण कहो तो उस वाक्यका सत्यत्वमे विश्वास न होनेमे वह कैसे बोधन करसकेगा । यदि कहो अर्हन्का बनाये आगमसे ही अस्मदादिका सर्वज्ञका ज्ञान होगा अर्थात् उन्हींके वचनसे ही सर्वज्ञ सिद्ध होगा यह भी अन्योन्याश्रयग्रस्त होनेसे असिद्ध है । अन्यो- न्याश्रयको दिखाते हैं ( सर्वज्ञोक्तेत्यादि ) सर्वज्ञके उक्ति होनेसे वचनकी सत्यता है वचनहीसे सर्वज्ञका अस्तित्व है अतः सर्वज्ञोक्तिसे अतिरिक्त प्रमाणान्तरके बिना दोनों सिद्ध नहीं होसकते असर्वज्ञप्रणीत निर्मूल वाक्यसे सर्वज्ञकी सिद्धि मानने- वाले स्ववचनविरोध भी नहीं जानते हैं ॥ ११ ॥ सर्वज्ञसदृशं किञ्चिद्यदि पश्येम सम्प्रति । उपमानेन सर्वज्ञं जानी- याम ततो वयम् ॥ उपदेशोऽपि बुद्धस्य धर्माधर्मादिगोचर अन्यथा नोपपद्येत सार्वज्ञ्यं यदि नाभवत्॥"इत्यादि । अत्र प्रतिविधीयते यदभ्य सर्वज्ञके सदृश कोई दृष्ट हो तो उपमानसे सर्वज्ञकी प्रतीति होती सोभी नहीं ( उप- देशोपीत्यादि ) श्लोकद्वयमे अर्थापत्तिका भी अविषय कहते हैं । यदि कोई सर्वज्ञ न हो तो बुद्धका धर्माधर्मादि विषयक उपदेश भी अनुपपन्न होगा अतः सर्वज्ञ मानना