शारदा तिलक तन्त्र (हिन्दी व्याख्या सहित)
Sharada Tilak Tantra with Hindi Commentary
लक्ष्मण देशिकेन्द्र / चमन लाल गौतम द्वारा
स्रोत: संस्कृति संस्थान बरेली · संस्कृति संस्थान बरेली · 1950 (उद्गम)
पृष्ठ 87, कुल 511 में से
संदर्भ में पढ़ेंचतुर्थ पटल ] [ ८३ यजेच्चक्रधरं मूर्ध्नि धारयन्तं वसुन्धराम् । तमालश्यामलां तत्र नोलेन्दीवरधारिणीम् । ५६ अभ्यर्च्चयेद्वसुमतीं स्फुरत्सागरनेशलाम् । तस्यां रत्नमयं द्वीपं तस्मिंश्च मणिमण्डपम् । ६० यजेत्कल्पतरूंस्तस्मिन्साधकाभीष्टसिद्धिदान् । अधस्तात्पूजयेत्तेषां वेदिकां मण्डपोज्ज्वलाम् । ६१ शाली के द्वारा कणिका के मध्य को आपूरित करके और ऊपर तण्डुलों से अलंकृत करके फिर उनमें दर्भों को फैलाकर तन्त्र का ज्ञाता पुरुष इसके अनन्तर उनके ऊपर कूर्च-अक्षत से संयुत का न्यास करे । आधार शक्ति का आरम्भ करके मन्त्रमय पीठ का यजन करे ।५६। नीचे की ओर कूर्म शिलापर समारूढ़-शरत्काल के चन्द्रमा के समान मुख वाली दो पंकजों के धारण करने वाली आधार शक्ति का यजन करना चाहिये ।५७। उसके मस्तक में समारूढ़ और नील आभा वाले कूर्म का समर्चन करना चाहिये । ऊपर की ओर कुन्दकी आभा वाले- ब्रह्मशिला पर समासीन अनन्त का यजन करे ।५८। वसुन्धरा को मूर्धा में धारण करते हुए चक्रधर का यजन करे । तमाल के समान श्यामला-नील इन्दीवर को धारण करने वाली, जिसके चारों ओर स्फुरित सागरों की मेखला विद्यमान है, ऐसी वसुमती देवी का अभ्यर्चन करना चाहिए । उसमें रत्नों से परिपूर्ण द्वीप है और उस द्वीप में मणि- निर्मित मण्डप है । उस मण्डपमें कल्प तरुओंका अर्चन करे जो साधना करने वाले मनुष्योंके अभीष्टोंके देने वाले हैं । उनके नीचे मण्डपोज्ज्वला वेदि का अर्चन करना चाहिये ।५६-६१। पश्चादभ्यर्चयेत्तस्यां पीठं धर्मादिभिः पुनः । रक्तश्यामहरिद्वेन्द्रनीलाभात्पादरूपिणः । ६२ वृषकंसरभूतंभरूपान् धर्मादिकान्यजेत् । गात्रेषु पूजयेत्तांस्तु नञ्पूर्वानुक्तलक्षणान् । ६३