शृंगार शतक
Shringar Shatak
भर्तृहरि / अनुवादक: हरिदास वैद्य द्वारा
स्रोत: Shringar Shatak - Haridas Vaidya · हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता / Digital Library of India (उद्गम)
पृष्ठ 104, कुल 544 में से
संदर्भ में पढ़ें( ८५ )
अगर हमें प्रेमका परिणाम मालूम होता, तो हम कभी भूलकर भी प्रेमका नाम न लेते।
बुरी है ऐ दाग ! राहें उलफ़्त, खुदा न ले जाय ऐसे रस्ते। जो तुम अपनी खैर चाहते हो, तो भूलकर दिल्ली न करना ॥ दाग।
ऐ दाग ! प्रेमका पन्थ देढ़ा है। परमेश्वर किसीको इस राहसे न ले जाय। अगर तुम अपना भला चाहते हो, तो भूल कर भी इस राहमें कदम न धरना।
देख ऐ दिल ! न छेड़ किसी-ये जुल्फ़। कि ये हैं, पेचो ताबकी बातें ॥ जौक।
ऐ दिल ! उसकी जुल्फ़ोंके किस्से न छेड़, क्योंकि ये बातें बड़ी पेचीली हैं। इनमें पड़ना ठीक नहीं।
किताबें मुहब्बतमें ऐ हज़रते दिल ! बताओ कि तुम लेते कितना सबक हो ॥ कि जब आनकर तुमको देखा, तो वह ही। लिये दस्ते अफ़सोसके दो वरक हो ॥ जौक।
ऐ हज़रत दिल ! मुहब्बतकी किताबमें तुम कितना सबक लेते हो ? हमने तो तुमको जब आकर देखा, तभी तुम्हारे हाथमें शोक-दुःखके दो वरक देखे।