शृंगार शतक
Shringar Shatak
भर्तृहरि / अनुवादक: हरिदास वैद्य द्वारा
स्रोत: Shringar Shatak - Haridas Vaidya · हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता / Digital Library of India (उद्गम)
पृष्ठ 188, कुल 544 में से
संदर्भ में पढ़ें( १५७ )
जनोंको बड़ा क्लेश होता है। देखिये महाकवि कालिदास कहते हैं —
बलाहकाश्चाशनिशब्दमहलाः
सुरेन्द्रचापं दक्षतस्तद्विदुगुणम् ।
सुतीक्ष्णधारा-पतनोप्रसायका—
स्तुदति चेतः प्रसभं प्रवासिनाम् ॥
इन दिनों, ब्रजके शब्दरूपी नगाड़ेवाले बिजलीकी डोरीसे युक्त इन्द्रधनु धारण किये, तीव्र धाराके वृष्टि-रूपी भयंकर वाणवाले ( वीर ) बादल प्रवासियोंके चित्तको बरबस व्यथित कर देते हैं।
यह तो हुई पुरुषोंकी बात ; अब ज़रा परदेशमें रहनेवालोंकी प्राणव्यारियोंके दुःख और कष्टकी बात भी सुनिये :—
विलोचनेन्दीवर—वारि—विन्दुभि—
निषिक्त—विम्बाधर—चारुपल्लवाः
निरस्त माल्याभरणानुलेपनाः
स्थिता निराशाः प्रमदाः प्रवासिनाम् ॥
वर्षामें, विदेशमें रहनेवालोंकी स्त्रियाँ अपने नयन-कमलोंके जलविन्दुओंसे अपने विम्बाफलके समान-सुन्दर अधर-पल्लवों—छोटों—को भिगोये, हार प्रभृति गहने और चन्दन आगर प्रभृतिका अनुलेपन त्यागे, पतिके आनेकी आशा छोड़ ( मनमारे ) बैठी हुई हैं।