भारतकोश
शृंगार शतक

शृंगार शतक

Shringar Shatak

भर्तृहरि / अनुवादक: हरिदास वैद्य द्वारा

स्रोत: Shringar Shatak - Haridas Vaidya · हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता / Digital Library of India (उद्गम)

Devanagarihipublished544 पृष्ठ

पृष्ठ 330, कुल 544 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 330

( २८१ )

प्रताप या रौवसे पुल्लेकी हिम्मत न कर सका । एकवार हिम्मत वाँधकर मैं कह ही तो उठा—“भगवान् ! स्त्रियाँ न हों, तो ईश्वरकी सृष्टि ही लोप हो जाय, यह संसार सूना हो जाय; यहाँ कुछ भी दिखाई ही न दे । पुरुष और प्रकृतिसे ही यह सृष्टि है । अकेला पुरुष सृष्टि-रचना नहीं कर सकता । जगत्की रचनामें प्रकृति की सहायता की परमावश्यकता है । भगवान् रामचन्द्र, भगवान् श्रीकृष्ण, महाराजा हरिश्चन्द्र, महाराज भरत और प्रह्लाद प्रभृति खीसे ही पैदा हुए हैं । किसीने कहा है—

नारी-निन्दा मत करो, नारी नरकी खान ।

नारीसे नर ऊपजे, धू-पह्लाद-समान ॥

नारी-जातिकी निन्दा मत करो, क्योंकि नारी ही नरोंकी खान है । नारीसे ही ध्रुव और प्रह्लाद जैसे महापुरुषोंने जन्म लिया है ।

मेरी बात सुनकर वे कहने लगे—“भैया ! तुम्हारी बात सच है । निस्सन्देह, स्त्री-विना ईश्वरकी सृष्टि नहीं चल सकती । खी से ही जगत्की उत्पत्ति है । इस विषयमें मेरा मत-भेद नहीं । मेरा तो कहना है कि, स्त्रियोंकी प्रीति निश्चल नहीं होती । उनका दिल बड़ा चञ्चल होता है । क्षण-भरमें वे पराई हो जाती हैं । जिस तरह गाय नयी-नयी घास चरना चाहती है ; उसी तरह स्त्रियाँ नित-नये पुरुषोंको भोगना चाहती हैं । बलवान् पुरुषोंसे भी उनकी कामाग्नि शान्त नहीं होती । अब मैं तुम्हें