भारतकोश
श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पृष्ठ 1005, कुल 2549 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1005

[ 5/141-143 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला कोई आवश्यकता नहीं है, ऐसा विचार करके श्रीनित्यानन्द प्रभुने उस दण्डको तोड़कर फेंक दिया ॥ 141-143 ॥ अनुभाष्य- 'कपोतेश्वर' - शिवलिङ्ग। 'दण्ड'— श्रीगौरसुन्दरने काटोयामें शाङ्कर-भारती-सम्प्रदायमें एकदण्ड-संन्यास ग्रहण किया। श्रीनित्यानन्द प्रभुने उस संन्यास दण्डके तीन टुकड़े करके भार्गी (वर्तमान 'दण्डभाङ्गा') नदीमें फेंक दिया। संन्यासाश्रममें 'कुटीचक' और 'बहूदक' - अवस्थामें दण्डकी रक्षा करनेकी आवश्यकता है, किन्तु 'हंस' और 'परमहंस' अवस्थामें दण्डका त्याग करना ही विधि है। श्रीगौरहरि तो चौदह भुवनोंके पति (स्वामी) हैं, इसलिये उन्हें दूसरे संन्यासियोंकी भाँति न्यून-अधिकार प्रदर्शनकी कोई आवश्यकता नहीं है, ऐसा जानकर श्रीनित्यानन्द-स्वरूपने उस दण्डको तोड़कर फेंक दिया ॥ 142-143 ॥ अमृतानुकणा-चैतन्यभागवत अन्त्यखण्ड, दूसरा अध्याय- “दण्ड हाते करि' हासे नित्यानन्द-राय। दण्डेर सहित कथा कहेन लीलाय ॥ 206 ॥ 'अहे दण्ड, आमि याँरे बहिये हृदये। से तोमारे बहिबेक ए'त युक्त नहे ॥'207॥ एत बलि' बलराम परम प्रचण्ड। फेलिलेन दण्ड भाङ्गि' करि तीन खण्ड ॥ ”208 ॥ इनकी टीका 'गौड़ीय भाष्य'में जगद्गुरु श्रीश्रील भक्तिसिद्धान्त सरस्वती ठाकुरने जनाया है, - “श्रीनित्यानन्द प्रभुने दण्डको सम्बोधित करते हुए कहा, - 'चौदह भुवनोंके पति श्रीकृष्णको हम सब सर्वदा हृदयमें धारण करते हैं; हम उनके नित्य सेवक हैं; तुम हमारे उन नित्य प्रभुको अपने वाहकके रूपमें बनाकर अपराध कर रहे हो। इसलिये श्रीकृष्णने भक्तभावको अङ्गीकार करके जिन सब विधि-ग्रहण या निषेध-त्यागके चिह्न (दण्ड) को अपने हाथों और कन्धोंपर वहन किया है, वह वहनकार्य केवल हम सबको ही शोभा देता है। हे दण्ड ! तुम मेरे प्रभुके प्रभु मत बनो, महाप्रभुके द्वारा तुम स्वयंको मत उठवाओ।' 'प्राकृत सहजिया भक्तब्रुव' अर्थात् प्राकृत-जो भगवान्‌की अप्राकृत लीलाओंको प्राकृत काम-क्रीड़ाकी भाँति समझते हैं; सहजिया-जो भक्त होनेका अभिनय करते हैं; भक्तब्रुव-जो दिखनेमें तो भक्त हैं, परन्तु वास्तवमें भक्त नहीं हैं, वे श्रीकृष्णसे धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष-आदिकी इच्छा करके उनके द्वारा सेवा करवाकर अपने इन्द्रिय-भोग करते हैं। (वास्तविक) भक्तोंका इस प्रकार मनका भाव नहीं होता। “केवलाद्वैतवादी तथाकथित परमहंस एकदण्डी संन्यासी त्रिदण्डी संन्यासियोंका सदा ही अनादर करते हैं। श्रीगौरसुन्दरके द्वारा एक-दण्ड ग्रहण करनेकी छलनेवाली लीला प्रदर्शित करनेपर श्रीनित्यानन्द प्रभुने उस दण्डको तीन भागोंमें खण्डित करके उसको त्रिदण्डके रूपमें परिणत कर दिया और इस दण्डको वहन करनेका भार भगवद्-सेवकोंके ऊपर दे दिया (अर्थात् भगवान् दण्डको वहन नहीं करेंगे)। इसलिये अति प्राचीनकालसे महाभारतमें जो हंस-गीति है, उसमें “वाचो वेगम्” श्लोक त्रिदण्ड-ग्रहणके प्रमाण और योग्यताको सूचित करता है। और त्रिदण्डिगणोंमें जो रूपानुगत्व है, इसे श्रीरूपगोस्वामी प्रभुने 'उपदेशामृत'में लिपिबद्ध किया है। ब्रह्ममें लीन होनेके इच्छुक सम्प्रदाय आदिमें दीक्षित प्रच्छन्न बौद्ध-मतावलम्बी मायावादियोंने त्रिदण्डके विरुद्ध 'परिमल' नामकी टीकाममें प्रचुर गाली-गलौज की है। भविष्यमें मायावादी मतमें दीक्षित 'न्यायरक्षामणि', शिवार्क-मणिदीपिका'-आदि ग्रन्थोंके भीतरमें जो भक्ति-विरोधी मतवाद लिखेंगे, उनकी अयोग्यता दिखानेके लिये श्रीनित्यानन्द प्रभुने श्रीगौरसुन्दरके एकदण्डको त्रिदण्डमें परिणत कर दिया। (और) 'शुद्धाद्वैत'-मतावलम्बियोंकी (जैसे श्रीमाध्व-सम्प्रदायकी) शिष्य-परम्परामें जो एकदण्ड ग्रहणकी प्रथा प्रचलित थी और प्रचलित है, वह श्रीमाध्वगौड़ीय-सम्प्रदायमें अनुमोदित नहीं है। इसे ही समझानेके लिये श्रीबलदेवप्रभुने (श्रीनित्यानन्द प्रभुने) संन्यास-वेषधारी श्रीचैतन्यदेवके एकदण्डको त्रिदण्डमें परिणत किया है—यही श्रीमद्भागवत-सम्मत एवं गौड़ीय 156 ।