श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 1431, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्दकोश नैमित्तिक-प्राकृत ] नैमित्तिक-निमित्तसे उत्पन्न नैरन्तर्य-निरन्तर होनेका भाव नैर्घृण्य-निर्ममता, क्रूरता प पक्षान्तर-दूसरी ओर पन्था-पथ परिज्ञात-अच्छे प्रकारसे ज्ञात परनिष्ठित-दूसरेमें निष्ठावाला परदार-दूसरेकी स्त्री परवर्ती-बादमें पराक्रान्त-शक्तिशाली परिग्रह-ग्रहण पराभक्ति-श्रेष्ठा, शुद्धा भक्ति पराभूत-पराजित परिचर्या-सेवा परिचालक-चलानेवाला परिदृष्ट-दृष्ट परिनिष्ठित-पूर्णतया निपुण परिमित-सीमित परिलक्षित-अच्छी तरह देखाभाला हुआ परिव्राजक-संन्यासी परिवेष्टित-घिरा हुआ पर्यन्त-तक पर्यवसित-समाप्त पाण्डित्य-विद्वता पारत्रिक-परलोक-सम्बन्धी पारलौकिक-परलोक-सम्बन्धी पार्षद-परिकर पाषण्डी-पाखण्डी पूर्वपक्ष-संशयके सम्बन्धमें उठाया गया प्रश्न पूर्वराग-मिलनसे पहलेका राग प्रकरण-निर्माण, प्रसङ्ग प्रकृत-यथार्थ प्रकृष्ट-उत्तम प्रक्षिप्त-बादमें जोड़ा या घुसाया हुआ प्रच्छन्न-ढका हुआ प्रजल्प-इधर-उधरकी बात प्रज्ञा-बुद्धि प्रणयन-रचना, निर्माण प्रणत-शरणागत प्रणतपाल-शरणागतकी रक्षा करनेवाले प्रणति-प्रणाम, शरणागति प्रताड़ित-सताया गया प्रतिपादित-प्रमाणित प्रतिपाद्य-जिसे प्रमाणित किया जाय प्रतिभात-प्रभायुक्त, ज्ञात प्रतीयमान-जान पड़ता हुआ, जिसकी प्रतीति हो रही हो प्रत्यगात्मा-जीवात्मा प्रत्यवाय-दोष प्रत्याहार-निरोध, रोकना प्रत्युपकार-भलाईके बदलेमें की हुई भलाई प्रदत्त-दिया हुआ प्रधान-मायाकी एक वृत्ति प्रधानतः-मुख्यरूपसे प्रपत्ति-शरणागति प्रभूत-अत्यधिक प्रभृति-जैसा प्रयोजनीयता-आवश्यकता प्रयोजक-प्रयुक्त करनेवाला प्रयोजकत्व-प्रयोजक होनेका भाव प्रवर-श्रेष्ठ प्रवर्त्तक-किसी काममें लगानेवाला, आरम्भ करनेवाला प्रवृत्ति-मनका किसी विषयकी ओर झुकाव, प्रभाव प्रशस्त-प्रशंसाके योग्य प्रशान्तात्मा-शुद्ध या शान्त आत्मा प्रशामक-शान्त करनेवाला प्राकृत-प्रकृति-सम्बन्धी । 587