भारतकोश
श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पृष्ठ 1522, कुल 2549 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1522

[ 16/200-207 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला

विदायी दी। उस समय उसकी जैसी प्रेममें दशा थी, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता ॥ 200 ॥ श्रीचैतन्यलीलाको श्रवण करनेवालेका ही जन्म सार्थक :- अलौकिक लीला करे श्रीकृष्णचैतन्य। येइ इहा सुने ताँर जन्म, देह—धन्य ॥ 201 ॥ अनुवाद— श्रीकृष्णचैतन्य महाप्रभु अलौकिक लीलाएँ करते हैं। जो इन लीलाओंका श्रवण करता है, उसीका ही जन्म और देह धारण करना धन्य है ॥ 201 ॥ महाप्रभुका उसी नौकासे पाणिहाटीमें राघव-भवनमें आगमन, माझीपर कृपा :- सेइ नौका चड़ि' प्रभु आइला 'पाणिहाटि'। नाविकेरे पराइल प्रभु निज-कृपा-साटी ॥ 202 ॥ **अनुवाद—**उसी नौकापर चढ़कर महाप्रभु 'पाणिहाटि' तक आये। नाविकको महाप्रभुने अपना वस्त्र कृपाके रूपमें प्रदान किया ॥ 202 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'पाणिहाटी'—गङ्गाके तटपर श्रीपाट खड़दहसे थोड़ी ही दूरीपर 'पाणिहाटी' ग्राम है ॥ 202 ॥ महाप्रभुके आगमनसे लोगोंकी भीड़ :- 'प्रभु आइला' बलि' लोके हैल कोलाहल। मनुष्य भरिल सब, किवा जल, स्थल ॥ 203 ॥ अनुवाद—'महाप्रभु आये हैं'—ऐसा सुनकर लोगोंमें कोलाहल मच गया। क्या जल, क्या स्थल—सभी स्थान लोगोंसे भर गये ॥ 203 ॥ भीड़के कारण बहुत कठिनाईसे श्रीराघवके द्वारा महाप्रभुको अपने घरमें लाना :- राघव-पण्डित आसि' प्रभु लञा गेला। पथे याइते लोकभिड़े कष्टे-सृष्ट्ये आइला ॥ 204 ॥ अनुवाद— श्रीराघव-पण्डित आकर महाप्रभुको अपने घर ले गये। मार्गमें जाते समय लोगोंकी भीड़के कारण उन्हें महाप्रभुको लानेमें बहुत कठिनाई हुई ॥ 204 ॥


राघव-भवनमें एक दिन रहकर कुमारहट्टमें श्रीवासके घरमें आगमन :- एकदिन प्रभु तथा करिया निवास। प्राते कुमारहट्टे आइला,—याँहा श्रीनिवास ॥ 205 ॥ **अनुवाद—**महाप्रभु केवल एक दिन श्रीराघव-पण्डितके घरमें रहे। अगले दिन प्रातःकाल वे कुमारहट्ट आ गये, जहाँ श्रीवास पण्डित रहते थे ॥ 205 ॥ उसके बाद उसके निकट ही पहले श्रीशिवानन्दके घरमें, बादमें श्रीवासुदेवके घरमें आगमन :- ताँहा हैते आगे गेला शिवानन्द-घर। वासुदेव-गृहे पाछे आइला ईश्वर ॥ 206 ॥ **अनुवाद—**श्रीवास पण्डितके घरसे महाप्रभु श्रीशिवानन्द सेनके घरपर गये तथा बादमें वे श्रीवासुदेव-दत्तके घरपर आये ॥ 206 ॥ उसके बाद विद्यानगरमें श्रीविद्यावाचस्पतिके घर आना, बहुत भीड़ देखकर गुप्त रूपसे कुलियामें आगमन :- 'वाचस्पति-गृहे' प्रभु येमते रहिला। लोक-भिड़ भये यैछे 'कुलिया' आइला ॥ 207 ॥ **अनुवाद—**उसके बाद वे विद्या-वाचस्पतिके घरपर कुछ समय रहे, परन्तु वहाँ लोगोंकी भीड़ लग गयी। उससे बचनेके लिये वे कुलियामें आये ॥ 207 ॥ **अनुभाष्य—**वाचस्पतिके घरमें महाप्रभु पाँच दिन तक रहे,—मध्यलीला 1/151 संख्या देखें। *'वाचस्पति-गृह'—*कोलद्वीपके निकट जहुद्वीपके अन्तर्गत 'विद्यानगर'में है; उस स्थानपर देवानन्द पण्डितका वास था—चैःभाः मध्यखण्ड, इक्कीसवाँ अध्याय और अन्त्यलीला तीसरा अध्याय देखें। *'कुलिया'—*श्रीचैतन्यचन्द्रोदय नाटकके नवम अङ्कमें (रायके द्वारा प्रेरित एवं नवद्वीपसे कटक लौटे व्यक्तियोंकी राजाके प्रति उक्ति)— “ततः कुमारहट्टे श्रीवासपण्डित-वाट्यामभ्याययौ। ×× ततोऽद्वैतवाटीमभ्येत्य हरिदासेनाभिवन्दितस्तथैव तरणीवर्त्मना नवद्वीपस्य

76 ।