श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 1694, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ेंयहाँ पृष्ठ का पूर्ण और सटीक पाठ (transcription) प्रस्तुत है:
[ 20/162–165 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला श्रीकृष्ण ही परमात्मा :— श्रीमद्भागवत (10/14/55)में— कृष्णमेनमवेहि त्वमात्मानमखिलात्मनाम्। जगद्धिताय योऽप्यत्र देहीवाभाति मायया ॥ 162 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 162 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—अखिल आत्माओंके आत्म- स्वरूपके रूपमें इन श्रीकृष्णको जानो; जगत्के हितकी कामनासे वे यहाँ स्वरूपशक्तिके आश्रयमें मनुष्यकी भाँति प्रकट हुए हैं ॥ 162 ॥ अनुभाष्य—परीक्षितके द्वारा श्रीकृष्णको व्रजवासियोंके पुत्र और प्राणादि सभी वस्तुओंकी अपेक्षा प्रियतम समझनेके कारणकी जिज्ञासा करनेपर श्रीशुकदेव कह रहे हैं कि आत्मा ही सभी प्राणियोंको सबसे अधिक प्रियतम और आदरणीय है एवं श्रीकृष्ण ही सभी आत्माओंकी आत्मा हैं, इसलिये स्वाभाविक रूपसे ही वे सभीको आकर्षण करनेवाले और नित्यानन्द प्रदान करनेवाले हैं,— त्वम् एनं कृष्णं अखिलात्मनां (सकलदेहिनाम्) आत्मानं (प्राणस्वरूपं) अवेहि (जानीहि); यः (कृष्णः) अपि अत्र (जगति) जगद्धिताय (पृथिव्याः मङ्गलाय) मायया (स्वरूपशक्त्या) देही (नरः जीवः) इव आभाति (प्रकाशयति)। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 162 ॥ श्रीमद्भगवद्गीता (10/42)में :— अथवा बहुनैतेन किं ज्ञातेन तवार्जुन। विष्टभ्याहमिदं कृत्स्नमेकांशेन स्थितो जगत् ॥ 163 ॥ अनुवाद—अथवा हे अर्जुन! इस पृथक्-पृथक् उपदिष्ट ज्ञानसे तुम्हारा क्या प्रयोजन है? तुम मात्र इतना ही जानो कि मैं अपने एकांशसे इस समस्त जगत्को धारणकर अवस्थित हूँ ॥ 163 ॥ अनुभाष्य—आदिलीला 2/20 संख्या देखें ॥ 163 ॥ (3) भक्तियोगमें ही श्रीकृष्णकी पूर्ण भगवत्-प्रतीति :— 'भक्त्ये' ओ भगवानेर अनुभव—पूर्णरूप। एकइ विग्रहे ताँर अनन्त स्वरूप ॥ 164 ॥ अनुवाद—भक्तिके द्वारा ही भगवान्का पूर्णरूपमें अनुभव होता है। यद्यपि उनका एक ही विग्रह है, तथापि वे अनन्त स्वरूपोंमें अपना विस्तार कर सकते हैं ॥ 164 ॥ एक ही श्रीकृष्णके तीन रूप—(क) स्वयंरूप, (ख) तदेकात्मरूप और (ग) आवेशरूप :— स्वयंरूप, तदेकात्मरूप, आवेश—नाम। प्रथमेइ तिनरूपे रहेन भगवान् ॥ 165 ॥ अनुवाद—भगवान् श्रीकृष्ण स्वयंरूप, तदेकात्मरूप और आवेशरूप—इन तीन मुख्य रूपोंमें होते हैं ॥ 165 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—भक्तिसे भगवान्की उपासना करनेसे उनका पूर्णरूपमें अनुभव होता है, उन एक नित्यविग्रहसे अनन्तस्वरूप प्रकाशित होते हैं। भगवान् पहले 'स्वयंरूप', 'तदेकात्मरूप' और 'आवेशरूप'—इन तीन रूपोंमें पूर्णरूपसे दिखायी देते हैं। स्वयंरूपमें 'स्वयं और प्रकाश'—इन दो रूपोंमें उनकी स्फूर्ति होती है। उनमेंसे स्वयंरूपमें व्रजमें गोपमूर्तिरूपमें श्रीकृष्ण उदित हुए। भागवतामृतके मतानुसार,—श्रीकृष्णकी गोपमूर्ति ही स्वयंरूप है; क्योंकि, वह उनके और किसी भी रूपकी अपेक्षा नहीं करती। उनका जो रूप स्वयंरूपसे अभेद है, किन्तु आकृति और वैभवादिमें भिन्न है, उसे ही 'तदेकात्मरूप' कहते हैं। जिन सब जीवोंमें भगवान्की शक्ति प्रवेश करके उनके माध्यमसे महान कार्य करती है, वे ही भगवान्के 'आवेश'-रूप हैं ॥ 164-165 ॥ अनुभाष्य—'स्वयंरूप'—(श्रीरूपप्रभु-कृत लघु- भागवतामृतके पूर्व खण्डका 12वाँ श्लोक)— “अनन्यापेक्ष यद्रूपं स्वयंरूपः स उच्यते” “श्रीकृष्णका जो रूप अन्य रूपोंकी अपेक्षा नहीं करता अर्थात् स्वतःसिद्ध श्रीकृष्णरूपको ही 'स्वयंरूप' कहा जाता है।” 'तदेकात्मरूप'—(लघुभागवतामृतके पूर्वखण्डमें 14वाँ श्लोक)— 248 ।