श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 1956, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ें[ 25/212–220 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला काशीमें महाप्रभुके द्वारा दी गयी सनातन-शिक्षा और मायावादी संन्यासियोंके उद्धारके वृत्तान्तको सुनकर आनन्द :- काशीते प्रभुर चरित्र शुनि' तिनेर मुखे। संन्यासीरे कृपा शुनि' पाइला बड़ सुखे ॥ 212 ॥ अनुवाद—श्रीरूप गोस्वामीने महाराष्ट्र श्रीचन्द्रशेखर और श्रीतपनमिश्र—इन तीनोंके मुखसे काशीमें महाप्रभुके चरित्रको सुना। और जब उन्होंने मायावादी संन्यासियोंके प्रति महाप्रभुकी कृपाके विषयमें सुना, तो वे बहुत आनन्दित हुए॥ 212 ॥ महाप्रभुके प्रति लोगोंके आनुगत्य-भावोंको देखकर और कीर्त्तनके श्रवणसे श्रीरूपको सुखकी प्राप्ति :- महाप्रभुर उपर लोकेर प्रणति देखिया। सुखी हैला लोकमुखे कीर्त्तन शुनिया॥ 213 ॥ अनुवाद—महाप्रभुके प्रति लोगोंकी शरणागति देखकर और उनके मुखसे महाप्रभुकी महिमाको सुनकर श्रीरूप गोस्वामी बहुत प्रसन्न हुए॥ 213 ॥ दस दिन काशीमें रहनेके बाद श्रीरूपादिको गौड़-यात्रा :- दिन दश राहि' रूप गौड़े यात्रा कैल। सनातन-रूपेर एइ चरित्र कहिल ॥ 214 ॥ अनुवाद—दस दिन तक वाराणसीमें रहनेके बाद श्रीरूप गोस्वामीने गौड़देशकी ओर यात्रा की। यहाँ तक मैंने श्रीसनातन गोस्वामी और श्रीरूप गोस्वामीके विषयमें बतलाया॥ 214 ॥ साथी बलभद्रके साथ महाप्रभुकी श्रीकृष्णको ढूँढ़नेकी चेष्टा करते-करते पहलेकी भाँति झारिखण्डके मार्गसे पुरीकी यात्रा :- एथा महाप्रभु यदि नीलाद्रि चलिला। निर्जन वनपथे याइते महासुख पाइला॥ 215 ॥ सुखे चलि' आइसे प्रभु बलभद्र-सङ्गे। पूर्ववत् मृगादि-सङ्गे कैला नानारङ्गे॥ 216 ॥ अनुवाद—इधर जब महाप्रभु नीलाद्रिकी (जगन्नाथपुरीकी) ओर जा रहे थे, तब निर्जन वनके पथपर चलते हुए उन्हें बहुत सुख हुआ। आनन्दसे महाप्रभु श्रीबलभद्र भट्टाचार्यके साथ चलते जा रहे थे और झारिखण्डके वनमें पहलेकी भाँति उन्होंने पशुओंके साथ अनेक प्रकारकी लीलाएँ कीं॥ 215-216 ॥ आठारनालामें आकर बलभद्रके द्वारा पुरीमें स्थित भक्तोंका आह्वान :- आठारनालाते आसि' भट्टाचार्य ब्राह्मणे। पाठाञा बोलाइला निज-भक्तगणे॥ 217 ॥ अनुवाद—आठारनाला पहुँचकर महाप्रभुने श्रीबलभद्र भट्टाचार्यको आगे भेजकर अपने भक्तोंको बुलवाया॥ 217 ॥ महाप्रभुके आगमनके विषयमें सुनकर भक्तोंको मृत-सञ्जीवनी-मन्त्रकी प्राप्ति :- शुनिया भक्तकेर गण येन पुनरपि जीला। देहे प्राण आइल, येन इन्द्रिय उठिला॥ 218 ॥ अनुवाद—महाप्रभुके आनेका संवाद सुनकर भक्त मानो पुनः जीवित हो गये हों, उनकी देहमें प्राणोंका सञ्चार हो गया और उनकी इन्द्रियोंमें शक्ति आ गयी॥ 218 ॥ नरेन्द्र-सरोवरके निकट आकर सभीके द्वारा महाप्रभुका दर्शन :- आनन्दे विह्वल भक्तगण धाञा आइला। नरेन्द्रे आसिया सबे प्रभुरे मिलिला॥ 219 ॥ अनुवाद—आनन्दमें विह्वल होकर भक्त दौड़ते हुए आये और नरेन्द्र सरोवरपर आकर सभी महाप्रभुसे मिले॥ 219 ॥ भक्तों और महाप्रभुका परस्परके प्रति यथायोग्य प्रणाम और आलिङ्गनादि :- पुरी, भारतीर प्रभु वन्दिलेन चरण। दोंहे महाप्रभुरे कैला प्रेम-आलिङ्गन॥ 220 ॥ 510 ।