भारतकोश
श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पृष्ठ 224, कुल 2549 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 224

अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥६६॥ अमृतप्रवाह भाष्य-श्रीमहादेवने कहा-"भगवान्‌की स्वरूपशक्तिगत सन्धिनीके प्रभावसे ही शुद्धसत्त्वरूप जो नित्यतत्त्व है, उसीका नाम 'वसुदेव' है। उसी शुद्धसत्त्वसे चैतन्यस्वरूप भगवान्‌ने नित्यप्रकाश प्राप्त किया है, इसलिये उनका नाम 'वासुदेव' हैं। वे जड़़ीय और मायिक सभी इन्द्रियोंसे अतीत हैं। भक्तिसे पवित्र हुए हृदयसे मैं उनको प्रणाम करता हूँ।" इसका तात्पर्य यह है कि श्रीकृष्णका स्वरूपादि उनकी स्वरूपशक्ति-गत सन्धिनीका नित्यकार्य है॥६६॥ अनुभाष्य-सती जब अपने पिता दक्षके घर यज्ञके दर्शनके लिये जा रही थीं, तब दक्षको विष्णुविमुख जानकर महादेवकी उक्ति,- विशुद्धं (स्वरूपशक्तिवृत्तित्वात् जाड्यांशेन रहितं) सत्त्वं (चिच्छक्तिवृत्तिमयम् अप्राकृतं) वसुदेव-शब्दितं (वसंत्यस्मिन्निति वसुः तथा दीव्यति द्योतते इति देवः, स चासौ स चेति) यत् (यस्मात्) तत्र (सत्त्वे) पुमान् (पुरुषः) अपावृतः (आवरणशून्यः सन्) ईयते (प्रकाशते)। तस्मिन् सत्त्वे अधोक्षजः (अधःकृतम् अतिक्रान्तम् अक्षजम् इन्द्रियजज्ञानं येन सः) भगवान् वासुदेवः (वसुदेवे भवति प्रतीयते इति वासुदेवः परमेश्वरः प्रसिद्धः, वासयति देवमिति व्युत्पत्त्या) मे (मया) मनसा विधीयते (विशेषेण चिन्यते)। श्लोक-भावानुवाद-विशुद्ध सत्त्व अर्थात् जड़ांशसे सर्वथा रहित स्वरूपशक्तिकी वृत्ति जिसे वसुदेव (जो वास करते हैं, वे वसु हैं; जो प्रकाश करते हैं, वे देव हैं; अथवा जो वसु हैं, वही देव हैं) कहते हैं, उससे भगवान् आवरणशून्य होकर प्रकाशित होते हैं। उन अधोक्षज (जिनके द्वारा इन्द्रियज्ञान अधःकृत अर्थात् नीचे पड़ जाता है अर्थात् जो इन्द्रियज्ञानसे अतीत हैं) भगवान् वासुदेव (जो वसुदेवमें प्रतीत होनेके कारण 'वासुदेव' नामसे प्रसिद्ध हैं; व्युत्पत्तिगत अर्थ है जो देवको वास कराते हैं) का मैं विशेषरूपसे चिन्तन करता हूँ। श्रीजीवप्रभु (भगवत् सन्दर्भ १०२ संख्यामें)-"अथ मूर्त्या परतत्त्वात्मकः श्रीविग्रह प्रकाशते; इयमेव वासुदेवाख्या।" अर्थात् विशुद्धसत्त्वसे परतत्त्वात्मक श्रीविग्रह प्रकाशित होते हैं, उन्हींका नाम वासुदेव है। परवर्त्ती अन्तिम अंशमें और श्रीमद्भागवतमें इस श्लोकका गौड़ीय भाष्य द्रष्टव्य है॥६६॥ सम्बित्-शक्तिके द्वारा श्रीकृष्णमें अद्वयतत्त्व भगवत्ता-ज्ञान :- कृष्णे भगवत्ता-ज्ञान-सम्बितेर सार। ब्रह्म-ज्ञानादिक सब तार परिवार ॥ ६७॥ अनुवाद-श्रीकृष्णमें भगवत्ताका ज्ञान अर्थात् वे ही स्वयं-भगवान् हैं, ऐसा ज्ञान ही सम्बित्‌का सार है, ब्रह्मज्ञानादि अर्थात् ब्रह्म और जड़ विषयोंका ज्ञान सब उसके परिवार हैं॥६७॥ अमृतप्रवाह भाष्य-सम्बित्-क्रियाका नाम 'ज्ञान' है। दो द्रष्टा हैं-श्रीकृष्ण और जीव। श्रीकृष्णका दर्शन पूर्णज्ञानमूलक होनेके कारण उनके सम्वेदन और कार्यमें अन्तर नहीं है, इसलिये उनके ज्ञानको 'ईक्षण-मात्र' कहा जाता है। परन्तु जीवके दर्शनमें उससे बहुत अन्तर है, इसलिये उसके दर्शनको 'सम्वेदनस्वरूपज्ञान' कहा जाता है। वह ज्ञान तीन प्रकारका है-साक्षात्-ज्ञान, व्यतिरेक ज्ञान और विकृतज्ञान। जड़विषयोंमें जीवकी जड़ेन्द्रियोंके द्वारा जो ज्ञान होता है, वह कभी भी निर्मल नहीं है, इसलिये वह विकृत है; वह माया-शक्तिगत १८४ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत