भारतकोश
श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पृष्ठ 2415, कुल 2549 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 2415

398 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 16/17–26 ] भगवान्‌का भजन न करनेके कारण वह चमार है। चमार जैसे चमड़ेका व्यापार करते हैं, इसी प्रकार जीव भगवान्‌को भूलकर हाड़-मांसकी थैलीमें “मैं”की बुद्धि करते हैं और दैहिक क्रियाओंमें ही आसक्त होकर कर्मजड़ हो जाते हैं। और यदि वे हरिभजन करें तो चारों वर्णोंके सभी लोग भगवान्‌की जातिको प्राप्त करते हैं जिस प्रकार स्पर्शमणिके स्पर्शसे अष्टधातुकी सभी धातुएँ स्वर्ण हो जाती हैं। इसलिये भगवद्भक्त या वैष्णव ही सर्वश्रेष्ठ हैं और भगवद्भक्ति ही सर्वश्रेष्ठ है।—'गौड़ीय प्रथम खण्ड, 43 संख्या' ॥ 17–19 ॥ श्रीकालिदासकी दैन्योक्ति और वैष्णवोंमें जातिबुद्धिहीनता :— कालिदास कहे,—'ठाकुर, कृपा कर मोरे। तोमार दर्शने आइनु मुइ पतित पामरे ॥ 20 ॥ पवित्र हइनु मुइ, पाइनु दरशन। कृतार्थ हइनु, मोर सफल जीवन ॥ 21 ॥ एक वाञ्छा हय,—यदि कृपा करि' कर। पादरज देह', पाद मोर माथे धर ॥' 22 ॥ अनुवाद—श्रीकालिदासने कहा,—'हे ठाकुर ! आप मुझपर कृपा कीजिये, मैं पतित-पापी आपके दर्शन करनेके लिये आया हूँ। मैं आपके दर्शन करके पवित्र हो गया हूँ, कृतार्थ हो गया हूँ, मेरा जीवन सफल हो गया है। मेरी एक इच्छा है जिसे आप कृपा करके पूर्ण कीजिये। आप मेरे सिरपर अपने चरणकमल रखकर मुझे अपने चरणोंकी रज प्रदान कीजिये॥' 20–22 ॥ अमानी-मानद झडु-ठाकुरकी दैन्यपूर्ण उक्ति :— ठाकुर कहे,—'ऐछे बात कहिते ना युयाय। आमि—नीच जाति, तुमि—सुसज्जन राय ॥' 23 ॥ अनुवाद—श्रीझडु ठाकुरने कहा,—'ऐसी बात कहना आपके योग्य नहीं है। मैं नीच जातिका हूँ और आप सुसज्जन धनी व्यक्ति हैं॥' 23 ॥ झडु ठाकुरके निकट श्रीकालिदासके द्वारा वैष्णव-माहात्म्य-सूचक श्लोकका पाठ :— तबे कालिदास श्लोक पड़ि' शुनाइल। शुनि' झडुठाकुरेर बड़ सुख हइल ॥ 24 ॥ अनुवाद—तब श्रीकालिदासने उन्हें कुछ श्लोक सुनाये, जिन्हें सुनकर श्रीझडु ठाकुरको बहुत प्रसन्नता हुई॥ 24 ॥ हरिभक्तिविलास (10/91) में— न मेऽभक्तश्चतुर्वेदी मद्भक्तः श्वपचः प्रियः। तस्मै देयं ततो ग्राह्यं स च पूज्यो यथाह्यहम् ॥ 25 ॥ अनुवाद—चतुर्वेदपाठी अर्थात् चौबे ब्राह्मण होनेपर ही 'भक्त' होता है, ऐसा नहीं है। मेरा भक्त चण्डाल होनेपर भी मुझे प्रिय है, भक्त ही वास्तवमें दान-पात्र एवं ग्रहण-पात्र है; भक्तमात्र ही मेरे समान पूजनीय है॥ 25 ॥ अनुभाष्य—मध्यलीला 19/50 संख्या देखें ॥ 25 ॥ श्रीमद्भागवत (7/9/10) में— विप्राद्द्विषड्गुणयुतादरविन्दनाभ- पादारविन्दविमुखात् श्वपचं वरिष्ठम्। मन्ये तदर्पित-मनोवचनेहितार्थ- प्राणं पुनाति स कुलं न तु भूरिमानः ॥ 26 ॥ अनुवाद—श्रीकृष्णके चरणकमलोंसे विमुख बारह-गुणोंसे युक्त ब्राह्मणकी अपेक्षा भी जिसके मन, वचन, चेष्टा, अर्थ और प्राण श्रीकृष्णमें समर्पित हैं, ऐसे चण्डालको भी मैं श्रेष्ठ मानता हूँ; क्योंकि वह (चण्डाल कुलमें उत्पन्न भक्त) अपने कुलको पवित्र करता है, और अत्यधिक सम्मानसे युक्त ब्राह्मण वैसा नहीं कर सकता ॥ 26 ॥ अनुभाष्य—मध्यलीला 20/59 संख्या देखें ॥ 26 ॥