भारतकोश
श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पृष्ठ 2514, कुल 2549 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 2514

[ 20/112-123 बीसवाँ अध्याय 497 दामोदर-स्वरूप ठाञि ताँरे समर्पिल। 'गोवर्धन-शिला', 'गुञ्जामाळा' ताँरे दिल॥113॥ अनुवाद—छठे अध्यायमें श्रीरघुनाथदास गोस्वामीका महाप्रभुसे [शान्तिपुरमें] मिलन, बादमें श्रीनित्यानन्द प्रभुकी आज्ञासे उनके द्वारा किया गया दही-चिड़ा महोत्सव, उनके पुरीमें महाप्रभुके पास आनेपर महाप्रभुके द्वारा उन्हें श्रीस्वरूप दामोदरके निकट समर्पित करना और उन्हें गोवर्धन शिला एवं गुञ्जामाला प्रदान करना—ये प्रसङ्ग वर्णित हुए हैं॥112-113॥ सप्तम-परिच्छेदे—वल्लभ-भट्टेरे मिलन। नाना-मते कैला ताँर गर्व-खण्डन॥114॥ अनुवाद—सातवें अध्यायमें श्रीवल्लभ भट्टका महाप्रभुके साथ मिलन और महाप्रभुके द्वारा अनेक प्रकारसे उनके गर्वके खण्डनका वर्णन हुआ है॥114॥ अष्टमे—रामचन्द्रपुरीर आगमन। ताँर भये कैला प्रभु भिक्षा-सङ्कोचन॥115॥ अनुवाद—आठवें अध्यायमें रामचन्द्रपुरीका जगन्नाथ पुरीमें आगमन और उनके भयसे महाप्रभुके द्वारा भोजनको कम करनेका प्रसङ्ग वर्णित हुआ है॥115॥ नवमे—गोपीनाथ पट्टनायक-मोचन। त्रिजगते लोक प्रभुर पाइल दरशन॥116॥ अनुवाद—नौवें अध्यायमें गोपीनाथ पट्टनायकका उद्धार और त्रिभुवनके लोगोंके द्वारा आकर महाप्रभुके दर्शन प्राप्त करनेके प्रसङ्ग वर्णित हुए हैं॥116॥ दशमे—कहिलुँ भक्तदत्त-आस्वादन। राघव-पण्डितेर ताँहा झालिर साजन॥117॥ तार मध्ये गोविन्देर कैला परीक्षण! तार मध्ये परिमुण्डा-नृत्येरे वर्णन॥118॥ अनुवाद—दसवें अध्यायमें मैंने वर्णन किया है कि कैसे महाप्रभुने भक्तोंके द्वारा प्रदान की गयी खाद्य वस्तुओंका आस्वादन किया, श्रीराघव पण्डितके द्वारा झोलीमें लायी गयी खाद्य सामग्रीका वर्णन, महाप्रभुने कैसे श्रीगोविन्दकी परीक्षा ली और महाप्रभुके द्वारा किये गये परिमुण्डा-नृत्यका भी वर्णन किया है॥117-118॥ एकादशे—हरिदास-ठाकुरेर निर्याण। भक्त-वात्सल्य याँहा देखाइला गौर-भगवान्॥119॥ अनुवाद—ग्यारहवें अध्यायमें श्रीहरिदास ठाकुरके अप्रकट होनेका वर्णन हुआ है जिसमें श्रीगौर-भगवान्ने अपने भक्त-वात्सल्यका दर्शन करवाया॥119॥ द्वादशे—जगदानन्देर तैल-भञ्जन। नित्यानन्द कैला शिवानन्देरे ताड़न॥120॥ अनुवाद—बारहवें अध्यायमें श्रीजगदानन्द पण्डितके द्वारा तेलकी मटकीको फोड़ने और श्रीनित्यानन्द प्रभुके द्वारा श्रीशिवानन्द सेनको लात मारने एवं शाप देनेका प्रसङ्ग वर्णित हुआ है॥120॥ त्रयोदशे—जगदानन्द मथुरा याइ' आइला। महाप्रभु देवदासीर गीत शुनिला॥121॥ रघुनाथ-भट्टाचार्येर ताँहाइ मिलन। प्रभु ताँरे कृपा करि' पाठाइल वृन्दावन॥122॥ अनुवाद—तेरहवें अध्यायमें श्रीजगदानन्द पण्डितके मथुरामें जाकर लौट आनेका, महाप्रभुके द्वारा देवदासीके गीतको सुननेका, श्रीरघुनाथ-भट्टका महाप्रभुसे मिलनका और महाप्रभुके द्वारा कृपा करके उन्हें वृन्दावन भेजनेका वर्णन हुआ है॥121-122॥ चतुर्दशे—दिव्योन्माद-आरम्भ वर्णन। 'शरीर' एथा प्रभुर, मन गेला वृन्दावन॥123॥