श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 2516, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ें[ 20/136-146 बीसवाँ अध्याय 499 ऊनविंशे—भित्ये प्रभुर मुखसङ्घर्षण। कृष्णेर विरह-स्फूर्त्ति-प्रलाप-वर्णन ॥ 136 ॥ वसन्त-रजनीते पुष्पोद्याने विहरण। कृष्णेर सौरभ्य-श्लोकेर अर्थ-विवरण ॥ 137 ॥ अनुवाद—उन्नीसवें अध्यायमें महाप्रभुके द्वारा दीवारोंपर अपने मुखको घिसना, श्रीकृष्णविरहमें उनका स्फूर्त्ति-प्रलाप, उनके द्वारा वसन्तकी रात्रिमें पुष्पोद्यानमें विहार करना और श्रीकृष्णके अङ्गोंकी सुगन्धका वर्णन करनेवाले श्लोकके अर्थको प्रकाशित करना—ये प्रसङ्ग वर्णित हुए हैं॥ 136-137॥ विंशति-परिच्छेदे—निज 'शिक्षाष्टक' पड़िया। तार अर्थ आस्वादिला आविष्ट हञा ॥ 138 ॥ भक्ते शिखाइते येइ शिक्षाष्टक कहिला। सेइ श्लोकाष्टकेर अर्थ पुनः आस्वादिला ॥ 139 ॥ अनुवाद—बीसवें अध्यायमें महाप्रभुके द्वारा स्वरचित शिक्षाष्टकके श्लोकोंका पाठ और प्रेमाविष्ट होकर उनके अर्थोंका आस्वादन करना, भक्तोंको सिखलानेके लिये महाप्रभुके द्वारा शिक्षाष्टकके श्लोकोंको कहना और उसके द्वारा पुनः स्वयं उनका आस्वादन करना—ये सब प्रसङ्ग वर्णित हुए हैं॥ 138-139॥ अनुवाद, पुनः चर्चा अथवा पुनरावृत्तिके फलस्वरूप लीलाके स्मरणका उदय :- मुख्य-मुख्य-लीलार अर्थ करिलुँ कथन। 'अनुवाद' हैते स्मरे ग्रन्थ-विवरण ॥ 140 ॥ अनुवाद—इस प्रकार मैंने विभिन्न अध्यायोंमें वर्णित मुख्य-मुख्य लीलाओं और उनके अर्थको प्रकाशित किया है, संक्षेपमें पुनः वर्णन करनेसे ग्रन्थके विवरणका स्मरण होता है॥ 140 ॥ ग्रन्थ-विस्तारके भयसे प्रधान प्रधान घटनामात्र वर्णित :- एक एक परिच्छेदेर कथा—अनेक प्रकार। मुख्य-मुख्य कहिलुँ, कथा ना याय विस्तार ॥ 141 ॥ अनुवाद—यद्यपि एक-एक अध्यायमें ही अनेक प्रकारकी कथाएँ वर्णित हुई हैं, तथापि मैंने अभी मुख्य-मुख्य कथाओंके विषयमें ही बतलाया है, यहाँपर विस्तारसे उसका वर्णन सम्भवपर नहीं है॥ 141 ॥ ग्रन्थकारके अपने उपास्य-विग्रह सम्बन्ध- अभिधेय-प्रयोजनके अधिदेव गौड़ीयेश्वर श्रीराधा-मदनमोहन-गोविन्द-गोपीनाथ :- श्रीराधा-सह 'श्रीमदनमोहन'। श्रीराधा-सह 'श्रीगोविन्द'-चरण ॥ 142 ॥ श्रीराधा-सह श्रील 'श्रीगोपीनाथ'। एइ तिन ठाकुर हय 'गौड़ीयार नाथ' ॥ 143 ॥ अनुवाद—श्रीराधाके साथ श्रीमदनमोहन, श्रीराधाके साथ श्रीगोविन्द, श्रीराधाके साथ श्रीगोपीनाथ—ये तीनों ठाकुर गौड़ीय भक्तोंके नाथ हैं॥ 142-143 ॥ सपरिकर श्रीगौरको प्रणाम :- श्रीकृष्णचैतन्य, श्रीयुक्त, नित्यानन्द। श्रीअद्वैत-आचार्य, श्रीगौरभक्तवृन्द ॥ 144 ॥ ग्रन्थकारका श्रीगौरशक्तिस्वरूप गुरुवर्गोंको प्रणाम :- श्रीस्वरूप, श्रीरूप, श्रीसनातन। गुरु श्रीरघुनाथ, श्रीजीवचरण ॥ 145 ॥ उनको नमस्कारसे ही अभीष्ट सिद्धि :- निज-शिरे धरि' एइ सबार चरण। याहा हैते हय सब वाञ्छित-पूरण ॥ 146 ॥ अनुवाद—मैं श्रीकृष्णचैतन्य महाप्रभु, श्रीयुक्त नित्यानन्द प्रभु, श्रीअद्वैताचार्य, श्रीगौरभक्तवृन्द, श्रीस्वरूप दामोदर, श्रीरूप, श्रीसनातन, गुरु श्रीरघुनाथ और श्रीजीव गोस्वामी पाद—इन सबके श्रीचरणोंको अपने सिरपर धारण करता हूँ, जिससे समस्त प्रकारकी वाञ्छाएँ पूर्ण हो जाती हैं॥ 144-146 ॥