श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 365, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ें५/२०४-२१३ ] “हेन निताइ बिने भाइ, राधाकृष्ण पाइते नाइ, दृढ़ करि' धर निताईर पाय।” अर्थात् “श्रीनित्यानन्द प्रभुके श्रीचरणकमलोंका आश्रय ग्रहण किये बिना श्रीराधाकृष्णकी प्राप्ति नहीं हो सकती। अतः हे भाइयों! श्रीनित्यानन्द प्रभुके श्रीचरणोंको दृढ़तापूर्वक पकड़ लो अर्थात् दृढ़ विश्वासपूर्वक उनका आश्रय ग्रहण करो॥” २०४॥ ग्रन्थकारकी दैन्योक्ति- जगाइ माधाइ हैते मुञि से पापिष्ठ। पुरीषेर कीट हैते मुञि से लघिष्ठ॥ २०५॥ मोर नाम सुने येइ, तार पुण्य क्षय। मोर नाम लय येइ, तार पाप हय॥ २०६॥ एमन निर्घृण-मोरे केबा कृपा करे। एक नित्यानन्द बिनु जगत् भितरे॥ २०७॥ अपने प्रति श्रीनित्यानन्दकी कृपाका वर्णन :- प्रेमे मत्त नित्यानन्द कृपा-अवतार। उत्तम, अधम, किछु ना करे विचार॥ २०८॥ ये आगे पड़ये, तारे करये निस्तार। अतएव निस्तारिला मो-हेन दुराचार॥ २०९॥ मो-पापिष्ठे आनिलैन श्रीवृन्दावन। मो-हेन अधमे दिला श्रीरूप-चरण॥ २१०॥ अनुवाद-मैं जगाइ और माधाइसे भी अधिक पापी और मलके कीड़ेसे भी तुच्छ हूँ। जो मेरा नाम सुनता है, उसके पुण्य क्षय हो जाते हैं। जो मेरा नाम लेता है, उसे पाप लगता है। ऐसे घृणित व्यक्तिपर इस जगत्में एक श्रीनित्यानन्द प्रभुके अतिरिक्त और कौन कृपा कर सकता है? प्रेममें मत्त श्रीनित्यानन्द कृपाके अवतार हैं। वे उत्तम और अधमका कुछ भी विचार नहीं करते। जो भी उनके आगे गिर जाता है, वे उसका उद्धार करते हैं। इसलिये उन्होंने मेरे जैसे दुराचारीका भी उद्धार किया हैं। मैं पापी और पतित हूँ, तो भी उन्होंने मुझे श्रीवृन्दावनमें लाकर श्रीरूपगोस्वामीके चरणोंका आश्रय प्रदान किया॥ २०५-२१०॥ श्रीनित्यानन्द-कृपासे श्रीमदनमोहन-सेवाप्राप्ति :- श्रीमदनगोपाल-श्रीगोविन्द-दरशन। कहिबार योग्य नहे एअब कथन॥ २११॥ वृन्दावन-पुरन्दर श्रीमदनगोपाल। रासविलासी साक्षात् व्रजेन्द्रकुमार॥ २१२॥ श्रीराधा-ललिता-सङ्गे रास-विलास। मन्मथ-मन्मथरूपे याँहार प्रकाश॥ २१३॥ पाँचवाँ अध्याय | ३२३