श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 895, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ें[ 1/234-243 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला वापिस लौट जानेको कहा और उनसे विदायी ली। महाप्रभुने भक्तोंसे कहा,—“मैं नीलाचल केवल दो लोगोंको साथ लेकर जाऊँगा और बाकी सभी लौट जाँय और रथयात्राके समय मुझसे श्रीजगन्नाथपुरीमें आकर मिलना॥” 234-235 ॥ बलभद्र और दामोदर पण्डितके साथ पुरीमें आगमन :- बलभद्र भट्टाचार्य, आर पण्डित दामोदर। दुइजन-सङ्गे प्रभु आइला नीलाचल ॥ 236 ॥ अनुवाद—महाप्रभु बलभद्र भट्टाचार्य और दामोदर पण्डितको अपने साथ लेकर नीलाचल आये ॥ 236 ॥ अनुभाष्य—'दामोदर पण्डित'—आदिलीला 10/31 संख्या और अन्त्यलीला तीसरा अध्याय देखें ॥ 236 ॥ कुछ दिन पुरीमें रहनेके बाद वृन्दावनकी यात्रा :- दिन कत रहि' ताँहा चलिला वृन्दावन। लुकाञा चलिला रात्रे, ना जाने कोन जन ॥ 237 ॥ अनुवाद—श्रीजगन्नाथपुरीमें कुछ दिन रहनेके बाद एक रात्रिमें बिना किसीको बताये वे वृन्दावनकी ओर चल पड़े ॥ 237 ॥ महाप्रभुके साथ एकमात्र बलभद्र भट्ट :- बलभद्र भट्टाचार्य रहे मात्र सङ्गे। झारिखण्ड-पथे काशी आइला नानारङ्गे ॥ 238 ॥ अनुवाद—उन्होंने केवल बलभद्र भट्टाचार्यको ही अपने साथ लिया और झारखण्डके रास्तेसे होते हुए वे आनन्दपूर्वक काशी पहुँचे ॥ 238 ॥ अनुभाष्य— 'बलभद्र'—आदिलीला, 10/146 संख्या और 'झारिखण्ड पथसे महाप्रभुका काशीगमन'—मध्यलीला, 17/3-82 संख्या देखें ॥ 236-238 ॥ काशीमें आगमन और चार दिन तक वास करनेके बाद मथुरा-गमन :- दिन चारि काशीते रहि' गेला वृन्दावन। मथुरा देखिया देखे द्वादश कानन ॥ 239 ॥ अनुवाद—वे चार दिनों तक काशीमें रहे और फिर वे वृन्दावनकी ओर चले। मथुराके दर्शन करके उन्होंने व्रजके बारह वन देखे ॥ 239 ॥ अनुभाष्य— 'द्वादशकानन'—काम्यवन, तालवन, तमालवन, मधुवन, कुसुमवन, भाण्डीरवन, बिल्ववन, भद्रवन, खदिरवन, लोहवन, कुमुदवन और गोकुल- महावन ॥ 239 ॥ वृन्दावनमें प्रेमोन्माद, तत्पश्चात् मथुरा होकर प्रयाग :- लीलास्थल देखि' प्रेमे हइला अस्थिर। बलभद्र कैल ताँरे मथुरार बाहिर ॥ 240 ॥ अनुवाद—लीलास्थलियोंके दर्शन करके महाप्रभु प्रेममें भावाविष्ट हो गये। बलभद्र उन्हें किसी प्रकारसे मथुरासे बाहर लेकर आये ॥ 240 ॥ प्रयागमें दशाश्वमेधघाटपर श्रीरूपके साथ मिलन :- गङ्गातीर-पथे लञा प्रयागे आइला। श्रीरूप प्रभुरे आसि' तथाइ मिलिला ॥ 241 ॥ दण्डवत् करि' रूप भूमिते पड़िला। परम आनन्दे प्रभु आलिङ्गन दिला ॥ 242 ॥ अनुवाद—मथुरासे निकलकर वे गङ्गाके किनारे चलते-चलते प्रयाग पहुँचे और श्रीरूप गोस्वामी वहाँ आकर उनसे मिले। श्रीरूप गोस्वामीने भूमिपर गिरकर महाप्रभुको दण्डवत् प्रणाम किया और महाप्रभुने बड़े आनन्दसे उन्हें उठाकर उनका आलिङ्गन किया ॥ 241-242 ॥ श्रीरूपको शिक्षा देकर वृन्दावन भेजना और स्वयं काशीमें गमन :- श्रीरूपे शिक्षा कराइ' पाठा'न वृन्दावन। आपने करिला वाराणसी आगमन ॥ 243 ॥ अनुवाद—श्रीरूप गोस्वामीको शिक्षा देकर उन्हें वृन्दावन जानेकी आज्ञा दी और वे स्वयं वाराणसी आ गये ॥ 243 ॥ 42 ।