भारतकोश
श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पृष्ठ 90, कुल 2549 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 90

[ २/६-९ तत्त्ववस्तुका विचार :- ब्रह्म, आत्मा, भगवान्-अनुवाद तिन। अङ्गप्रभा, अंश, स्वरूप-तिन विधेय-चिह्न॥६॥ अनुवाद आगे, पाछे विधेय स्थापन। सेइ अर्थ कहि, शुन शास्त्रविवरण॥७॥ श्रीकृष्ण और श्रीचैतन्यतत्त्व :- स्वयं भगवान् कृष्ण, विष्णु-परतत्त्व। पूर्णज्ञान पूर्णानन्द परम महत्त्व॥८॥ 'नन्दसुत' बलि' याँरे भागवते गाइ। सेइ कृष्ण अवतीर्ण चैतन्यगोसाञि॥९॥ अनुवाद-ब्रह्म, परमात्मा और भगवान्-ये तीन 'अनुवाद' हैं। अङ्गकान्ति, अंश और स्वरूप-ये तीन 'विधेय' के चिह्न हैं। पहले 'अनुवाद' और बादमें 'विधेय' की स्थापना करते हुए मैं उनके शास्त्र-सम्मत अर्थ प्रस्तुत कर रहा हूँ। समस्त ज्ञानसे परिपूर्ण, अखिल आनन्दमूर्ति और सर्वाधिक महत्वपूर्ण विषय-वस्तु स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण ही विष्णुत्तत्त्वमें परतत्त्व हैं। जिनको श्रीमद्भागवतमें 'नन्दनन्दन' कहा गया है, वही श्रीकृष्ण श्रीचैतन्य महाप्रभुके रूपमें अवतीर्ण हुए हैं॥६-९॥ अमृतप्रवाह भाष्य-अलङ्कार शास्त्रके अनुसार पहले 'अनुवाद' (ज्ञात विषय) कहनेके बाद 'विधेय' (अज्ञात विषय) कहा जाता है। वेदादि शास्त्रोंमें स्थान-स्थानपर ब्रह्म, परमात्मा और भगवान्, इन तीन विषयोंका उल्लेख रहनेके कारण वे भली-भाँति ज्ञात तत्त्व हैं; इसलिये इनको 'अनुवाद' के रूपमें जानना होगा। श्रीकृष्ण-चैतन्यकी अङ्गकान्ति जो ब्रह्म, अंश जो परमात्मा और स्वरूप जो स्वयं-भगवान् हैं-यह विषय अभीतक ज्ञात नहीं है। इसलिये इन तीन अनुवादोंको सबसे पहले कहकर शास्त्रोंके अर्थका विचार करते हुए विधेयका निर्णय करेंगे। शास्त्र-सिद्धान्त यह कि विष्णुत्तत्त्वमें परतत्त्व स्वयं भगवान् श्रीकृष्णचन्द्र हैं। श्रीमद्भागवतमें नन्दसुत (नन्दनन्दन) कहकर जिनका गुणगान सुना जाता है, वे ही श्रीकृष्ण-चैतन्य रूपमें अवतीर्ण हुए हैं। इसलिये श्रीकृष्ण और श्रीचैतन्य सम्पूर्ण रूपसे अभिन्न हैं, यह मैं विचारपूर्वक उल्लेख करूँगा। ब्रह्म, परमात्मा और स्वयं भगवान् कहनेसे उसी परतत्त्व-वस्तुके तीन प्रकाशोंको ही लक्षित किया जाता है, इसलिये मैं ऐसा कह सकता हूँ कि ये तीनों श्रीचैतन्यके प्रकाश-विशेष हैं॥६-९॥ अमृताणुकणिका-श्रीकृष्ण स्वयंसिद्ध भगवान् भी हैं और वे नन्दसुत भी हैं। श्रुतियाँ उन्हें रस स्वरूप कहती हैं-“रसो वै सः”। रस शब्दके दो अर्थ होते हैं-आस्वाद्य 'रस' और रस-आस्वादक 'रसिक'। वे रस-रूपमें आस्वाद्य हैं और रसिक-रूपमें वे आस्वादक हैं। वे लीलारसका आस्वादन करते हैं, श्रुति भी उनको लीला-पुरुषोत्तम कहती हैं-“कृष्णोवै परमं दैवतम्” (गोपालतापनी)। दिव् धातुका अर्थ क्रीड़ा अथवा लीला है। अनादि कालसे वे लीला पुरुषोत्तम हैं। किन्तु लीला अथवा क्रीड़ा अकेले नहीं हो सकती, उसके लिये लीलाके ४८ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत