भारतकोश
श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण

Linga MahaPurana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished833 पृष्ठ

पृष्ठ 330, कुल 834 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 330
३२८श्रीलिङ्गमहापुराण[ पूर्वभाग
श्लोकअर्थ
लज्जायां विनयः पुत्रो व्यवसायो वसोः सुतः।
क्षेमः शान्तिसुतश्चापि सुखं सिद्धेर्व्यजायत॥ २९६

यशः कीर्तिसुतश्चापि इत्येते धर्मसूनवः।
कामस्य हर्षः पुत्रो वै देव्यां प्रीत्यां व्यजायत॥ २९७[नामक] पुत्र उत्पन्न हुए। बुद्धिसे बोध तथा प्रमाद [नामक] पुत्र उत्पन्न हुए। लज्जासे विनय नामक पुत्र हुआ। वसुका पुत्र व्यवसाय तथा शान्तिका पुत्र क्षेम है। सिद्धिसे सुख [नामक पुत्र] उत्पन्न हुआ। कीर्तिका पुत्र यश है। ये सब धर्मके पुत्र हैं। कामका पुत्र हर्ष देवी प्रीतिसे उत्पन्न हुआ। धर्मका यह सुतोदर्क सर्ग बता दिया गया॥ २९२—२९७१/२॥
इत्येष वै सुतोदर्कः सर्गो धर्मस्य कीर्तितः।
जज्ञे हिंसा त्वधर्माद्वै निकृतिं चानृतं सुतम्॥ २९८

निकृत्यां तु द्वयं जज्ञे भयं नरक एव च।
माया च वेदना चापि मिथुनद्वयमेतयोः॥ २९९

भूयो जज्ञेऽथ वै माया मृत्युं भूतापहारिणम्।
वेदनायाः सुतश्चापि दुःखं जज्ञे च रौरवः॥ ३००

मृत्योर्व्याधिजराशोकक्रोधासूयाश्च जज्ञिरे।
दुःखोत्तराः सुता ह्येते सर्वे चाधर्मलक्षणाः॥ ३०१

नैषां भार्यास्तु पुत्राश्च सर्वे ह्येते परिग्रहाः।
इत्येष तामसः सर्गो जज्ञे धर्मनियामकः॥ ३०२हिंसाने अधर्मसे निकृति [नामकी कन्या] तथा अनृत पुत्रको उत्पन्न किया। निकृतिसे भय तथा नरक [दो पुत्र] उत्पन्न हुए और इनकी [पत्नियां] माया तथा वेदना जुड़वाँ कन्याएँ हुईं। इसके बाद मायाने प्राणियोंका हरण करनेवाले मृत्युको जन्म दिया और वेदनासे रौरवके द्वारा पुत्ररूपमें 'दुःख' उत्पन्न हुआ। मृत्युसे व्याधि, जरा, शोक, क्रोध तथा असूया उत्पन्न हुए। उत्तरोत्तर दुःख देनेवाले ये सभी पुत्र अधर्मके लक्षणोंसे युक्त थे। इन सबको भार्याएँ तथा पुत्र नहीं थे; ये सभी परिग्रह स्वभाववाले थे। इस प्रकार यह धर्मनियामक तामस सर्ग उत्पन्न हुआ॥ २९८—३०२॥
प्रजाः सृजेति व्यादिष्टो ब्रह्मणा नीललोहितः।
सोऽभिध्याय सतीं भार्यां निर्ममे ह्यात्मसम्भवान्॥ ३०३ब्रह्माने नीललोहित शिवसे कहा था—‘प्रजाओंका सृजन कीजिये।' तब उन्होंने [अपनी] भार्या सतीका ध्यान करके पुत्रोंका सृजन किया। उन्होंने न अधिक, न कम, अपने ही समान तथा व्याघ्रचर्म धारण किये हुए
नाधिकान च हीनांस्तान् मानसानात्मनः समान्।
सहस्रं हि सहस्राणां सोऽसृजत्कृत्तिवाससः॥ ३०४हजारों-हजार मानसपुत्रों [रुद्रगणों]-को उत्पन्न किया।
श्रीलिंगमहापुराण · पृष्ठ 330, कुल 834 में से · BharatKosha