भारतकोश
श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण

Linga MahaPurana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished833 पृष्ठ

पृष्ठ 332, कुल 834 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 332

३३० श्रीलिङ्गमहापुराण [ पूर्वभाग

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
मन्वन्तरेषु ये देवा भविष्यन्तीह भेदतः।
सार्धं तैरिज्यमानास्ते स्थास्यन्तीहायुगक्षयात्॥ ३२०यज्ञभाग ग्रहण करनेवाले होंगे। सभी मन्वन्तरोंमें जो देवता भेदपूर्वक यहाँपर होंगे, उनके साथ पूजित होते हुए वे सभी रुद्र युगक्षयपर्यन्त यहाँ स्थित रहेंगे॥ ३१६—३२०॥
एवमुक्तस्तदा ब्रह्मा महादेवेन धीमता।
प्रत्युवाच नमस्कृत्य हृष्यमाणः प्रजापतिः॥ ३२१

एवं भवतु भद्रं ते यथा ते व्याहृतं विभो।
ब्रह्मणा समनुज्ञाते तथा सर्वमभूत्किल॥ ३२२बुद्धिमान् महादेवजीके द्वारा इस प्रकार कहे गये प्रजापति ब्रह्माजी प्रसन्न होकर प्रणाम करके उनसे बोले—'हे विभो! आपने जैसा कहा है, वैसा ही हो; आपका कल्याण हो।' ब्रह्माके ऐसा कहनेके बाद सब कुछ उसी प्रकारसे हुआ॥ ३२१-३२२॥
ततः प्रभृति देवेशो न चासूत वै प्रजाः।
ऊर्ध्वरेताः स्थितः स्थाणुर्यावदाभूतसम्प्लवम्॥ ३२३

यस्मादुक्तः स्थितोऽस्मीति तस्मात्स्थाणुरिति स्मृतः।
एष देवो महादेवः पुरुषोऽर्कसमद्युतिः॥ ३२४

अर्धनारीनरवपुस्तेजसा ज्वलनोपमः।
स्वेच्छ्यासौ द्विधाभूतः पृथक् स्त्री पुरुषः पृथक्॥ ३२५

स एवैकादशार्धेन स्थितोऽसौ परमेश्वरः।
तत्र या सा महाभागा शङ्करस्यार्धकायिनी॥ ३२६

प्रागुक्ता तु महादेवी स्त्री सैवेह सती ह्यभूत्।
हिताय जगतां देवी दक्षेणाराधिता पुरा॥ ३२७

कार्यार्थं दक्षिणं तस्याः शुक्लं वामं तथासितम्।
आत्मानं विभजस्वेति प्रोक्ता देवेन शम्भुना॥ ३२८

सा तथोक्ता द्विधाभूता शुक्ला कृष्णा च वै द्विजाः।
तस्या नामानि वक्ष्यामि शृण्वन्तु च समाहिताः॥ ३२९उसी समयसे देवताओंके स्वामी शिवने प्रजाओंका सृजन नहीं किया और वे प्रलयपर्यन्त स्थाणुवत् स्थित रहे तथा ब्रह्मचारी बने रहे। चूँकि उन्होंने कहा था कि 'मैं स्थित हूँ'—इसलिये वे 'स्थाणु' कहे गये। ये भगवान् महादेव पुरुषस्वरूप, सूर्यके समान तेजवाले, अपने तेजसे अग्निके समान प्रतीत होनेवाले तथा आधा भाग नर और आधा भाग नारीके शरीरवाले हैं। वे अपनी इच्छासे दो भागोंमें अलग-अलग स्त्री तथा पुरुषरूपमें विभक्त हुए। वे परमेश्वर आधे भागसे ग्यारह रूपोंमें स्थित हैं। उसमें जो शंकरकी अर्धांगिनी महाभागा महादेवी कही गयी हैं; वे ही भगवती पूर्वकालमें दक्षके द्वारा आराधित होकर जगत्के हितके लिये सतीके रूपमें आविर्भूत हुई थीं। सृष्टिकार्यके लिये उनका दाहिना भाग श्वेत तथा बायाँ भाग कृष्ण था। जब भगवान् शम्भुने उनसे कहा कि अपनेको विभक्त करो, तब हे द्विजो! उनके ऐसा कहनेपर वे शुक्ल तथा कृष्ण दो रूपोंमें विभक्त हो गयीं। अब मैं उनके नाम बताऊँगा; आपलोग एकाग्रचित्त होकर सुनिये॥ ३२३—३२९॥