भारतकोश
श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण

Linga MahaPurana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished833 पृष्ठ

पृष्ठ 81, कुल 834 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 81

अध्याय १७] ब्रह्मा तथा विष्णुके समक्ष ज्योतिर्मय महालिङ्गका प्राकट्य···शिवरूपोंकी उत्पत्ति ७९

श्लोकअर्थ
तस्मादण्डोद्भवो जज्ञे त्वकाराख्यश्चतुर्मुखः।
स स्रष्टा सर्वलोकानां स एव त्रिविधः प्रभुः॥ ६९॥उसी अण्डसे अकारसंज्ञक चतुर्मुख ब्रह्मा प्रादुर्भूत हुए। अतएव वही लिङ्गरूप प्रणव सभी लोकोंकी सृष्टि करनेवाला है तथा वही प्रणव अकार-उकार-मकाररूप तीन प्रकारका ईश्वर है॥ ६९॥
एवमोमोमिति प्रोक्तमित्याहुर्यजुषां वराः।
यजुषां वचनं श्रुत्वा ऋचः सामानि सादरम्॥ ७०

एवमेव हरे ब्रह्मन्नित्याहुः श्रुतयस्तदा।
ततो विज्ञाय देवेशं यथावच्छ्रुतिसम्भवैः॥ ७१इस प्रकार वह प्रणव ओम्-ओमरूप ब्रह्म कहा गया है—ऐसा यजुर्वेदके ज्ञाताओंमें श्रेष्ठ मनीषियोंने कहा है और उन यजुर्वेद-ज्ञाताओंके वचन सुनकर उसे ऋग्वेदकी ऋचाओं तथा साममन्त्रोंने भी आदरपूर्वक स्वीकार किया है और इसी तरह सभी श्रुतियोंने उसी 'ओम्' को सदा हे हरे! हे ब्रह्मन्! के रूपमें सम्बोधित किया है॥ ७०½॥

इस वेद-वाक्य आदिसे शिवको यथावत् जानकर हम दोनों वैदिक मन्त्रोंसे महोदय देवेश्वर महादेवकी स्तुति करने लगे॥ ७१½॥
मन्त्रैर्महेश्वरं देवं तुष्टाव सुमहोदयम्।
आवयोः स्तुतिसन्तुष्टो लिङ्गे तस्मिनिरञ्जनः॥ ७२हम दोनोंके स्तवनसे प्रसन्न होकर मायाके आवरणसे रहित महेश्वर दिव्य शब्दमय रूप धारणकर हँसते हुए उस लिङ्गमें प्रकट हुए॥ ७२½॥
दिव्यं शब्दमयं रूपमास्थाय प्रहसन् स्थितः।
अकारस्तस्य मूर्द्धा तु ललाटं दीर्घमुच्यते॥ ७३

इकारो दक्षिणं नेत्रमीकारो वामलोचनम्।
उकारो दक्षिणं श्रोत्रमूकारो वाममुच्यते॥ ७४

ऋकारो दक्षिणं तस्य कपोलं परमेष्ठिनः।
वामं कपोलमॄकारो लॢलॄ नासापुटे उभे॥ ७५

एकारमोष्ठमूर्ध्वञ्च ऐकारस्त्वधरो विभोः।
ओकारश्च तथौकारो दन्तपङ्क्तिद्वयं क्रमात्॥ ७६

अमस्तु तालुनी तस्य देवदेवस्य धीमतः।
कादिपञ्चाक्षराण्‍यस्य पञ्च हस्तानि दक्षिणे॥ ७७

चादिपञ्चाक्षराण्‍येवं पञ्च हस्तानि वामतः।
टादिपञ्चाक्षरं पादस्तादिपञ्चाक्षरं तथा॥ ७८

पकारमुदरं तस्य फकारः पार्श्वमुच्यते।
बकारो वामपार्श्वं वै भकारं स्कन्धमस्य तत्॥ ७९

मकारं हृदयं शम्भोर्महादेवस्य योगिनः।
यकारादिसकारान्ता विभोर्वै सप्तधातवः॥ ८०

हकार आत्मरूपं वै क्षकारः क्रोध उच्यते।
तं दृष्ट्वा उमया सार्द्धं भगवन्तं महेश्वरम्॥ ८१अकार उनका मस्तक तथा दीर्घ (आकार) उनका ललाट कहा जाता है। इकार दाहिना नेत्र, ईकार बायाँ नेत्र, उकार दाहिना कान, ऊकार बायाँ कान, ऋकार उन परमेष्ठी महेश्वरका दायाँ कपोल, ॠकार उनका बायाँ कपोल, लृ तथा लॄ क्रमशः उनके दाहिने तथा बायें—दोनों नासापुट, एकार ऊपरी ओष्ठ, ऐकार उन प्रभुका नीचेका ओष्ठ, ओकार तथा औकार क्रमशः ऊपर तथा नीचेकी दन्त-पंक्तियाँ, अं तथा अः उन धीमान् देवदेवके क्रमशः ऊपर तथा नीचेके तालु, ककार आदि पाँच अक्षर (क, ख, ग, घ, ङ) उनके दाहिनी ओरके पाँच हाथ, इसी प्रकार चकार आदि पाँच अक्षर बायीं ओरके पाँच हाथ, टकार आदि पाँच अक्षर दायाँ पैर, तकार आदि पाँच अक्षर बायाँ पैर, पकार उन परमेश्वरका उदर, फकार दाहिना पार्श्व, बकार बायाँ पार्श्व, भकार उनका स्कन्ध, मकार परम योगी महादेव शंकरका हृदय, यकारसे लेकर सकारपर्यन्त सात वर्ण (य, र, ल, व, श, ष, स) उन प्रभुके सातों धातु*, हकार उनकी आत्मा तथा क्षकार उनका क्रोध कहा गया है॥ ७३–८०½॥

* रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र—ये सात शरीरस्थ धातुएँ हैं।