भारतकोश
श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण

Linga MahaPurana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished833 पृष्ठ

पृष्ठ 822, कुल 834 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 822

८२० श्रीलिङ्गमहापुराण [ परिशिष्ट ]

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
उत्तरं सर्वसिद्धानामनन्तफलदायकम्।
देवदेवस्य चैवाग्रे तडागं देवविश्रुतम्॥ ७उत्तरकी ओर सभी सिद्धोंको अनन्त फल देनेवाला पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है। उस देवदेवके आगे देवविश्रुत तडाग विद्यमान है॥ ६-७॥
तत्र स्नातो वरारोहे राजते देवि चन्द्रवत्।
तस्यैव पश्चिमे तीरे लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ ८हे वरारोहे! हे देवि! वहाँ स्नान किया हुआ मनुष्य चन्द्रमाकी भाँति प्रकाशमान् हो जाता है। हे भद्रे! उसीके पश्चिम तटपर मेरी भक्तिसे युक्त देवताके द्वारा स्थापित पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है॥ ८ १/२॥
देवेन स्थापितं भद्रे मम भक्तिपरेण वै।
तस्यैव चाग्रतो देवि कुण्डं तिष्ठति भामिनि॥ ९

तस्मिन् स्नातो वरारोहे देवलोकमवाप्नुयात्।
देवेश्वरस्योत्तरेण पिशाचैः स्थापितं पुरा॥ १०

पिशाचेश्वरनामानं मोक्षदं सर्वदेहिनाम्।हे देवि! हे भामिनि! उसीके आगे एक कुण्ड स्थित है। हे वरारोहे! उसमें स्नान करनेवाला देवलोक प्राप्त करता है। देवेश्वरके उत्तरमें पूर्वकालमें पिशाचोंके द्वारा स्थापित पिशाचेश्वर नामक लिङ्ग है, वह सभी प्राणियोंको मोक्ष प्रदान करनेवाला है॥ ९-१० १/२॥
ध्रुवेशस्याग्रतो देवि मुखलिङ्गं च तिष्ठति॥ ११

पश्चान्मुखं तु तल्लिङ्गं तीरे कुण्डस्य भामिनि।
वैद्यनाथं तु तं विद्यात् सर्वसौख्यप्रदायकम्॥ १२हे देवि! ध्रुवेशके आगे पश्चिमाभिमुख मुखलिङ्ग स्थित है, हे भामिनि! वह लिङ्ग कुण्डके तटपर विद्यमान है। सभी प्रकारका सुख प्रदान करनेवाले उस लिङ्गको वैद्यनाथ नामवाला जानना चाहिये॥ ११-१२॥
तस्यैव नैर्ऋते भागे मनुना स्थापितं पुरा।
पूर्वामुखं तु तल्लिङ्गं तस्य कुण्डस्य दक्षिणे॥ १३

तेन दृष्टेन सुश्रोणि सर्वपापक्षयो भवेत्।उसीके नैर्ऋतकोणमें पूर्वकालमें मनुके द्वारा स्थापित पूर्वाभिमुख लिङ्ग है, वह लिङ्ग कुण्डके दक्षिणमें स्थित है। हे सुश्रोणि! उसके दर्शनसे सभी पापोंका नाश हो जाता है॥ १३ १/२॥
वैद्यनाथस्य पूर्वेण लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ १४

मुचुकुन्देश्वरं नाम देवानां तु वरप्रदम्।
प्रियव्रतस्य तद्देवि सर्वयज्ञफलप्रदम्॥ १५वैद्यनाथके पूर्वमें देवताओंको वर प्रदान करनेवाला मुचुकुन्देश्वर नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है। हे देवि! वह लिङ्ग [राजा] प्रियव्रतके सभी यज्ञोंका फल प्रदान करनेवाला है॥ १४-१५॥
तस्यैव दक्षिणे देवि लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्।
सर्वपापप्रशमनं गौतमेशं च नामतः॥ १६

तेन दृष्टेन देवेशि सामवेदफलं लभेत्।
तस्यैव दक्षिणे देवि विभाण्डेश्वरसंज्ञितम्॥ १७हे देवि! उसीके दक्षिणमें समस्त पापोंका नाश करनेवाला गौतमेश नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है, हे देवेशि! उसके दर्शनसे मनुष्य सामवेदका फल प्राप्त करता है। हे देवि! उसीके दक्षिणमें विभाण्डेश्वर नामक लिङ्ग स्थित है॥ १६-१७॥
ऋष्यशृङ्गे‍श्वरं नाम तस्य दक्षिणतः स्थितम्।
तस्यैव पूर्वतो देवि ब्रह्मोश्वरमिति स्मृतम्॥ १८उसके दक्षिणमें ऋष्यशृंगेश्वर नामक लिङ्ग स्थित है। हे देवि! उसीके पूर्वमें ब्रह्मोश्वरलिङ्ग बताया गया है॥ १८॥
ब्रह्मोश्वराच्च कोणेन पिशाचेश्वरसंज्ञितम्।
पश्चिमाभिमुखं देवि पर्जन्येश्वरनामतः॥ १९ब्रह्मोश्वरके कोणमें पिशाचेश्वर नामक लिङ्ग है। हे देवि! पर्जन्येश्वर नामसे प्रसिद्ध लिङ्ग पश्चिमाभिमुख स्थित है॥ १९॥