भारतकोश
सुगम चिकित्सा

सुगम चिकित्सा

Sugam Chikitsa

आचार्य चतुरसेन शास्त्री द्वारा

स्रोत: June 1939 First Edition · सस्ता साहित्य मण्डल, दिल्ली (Sasta Sahitya Mandal, Delhi) · 1939 (उद्गम)

DevanagariHindipublished222 पृष्ठ

पृष्ठ 162, कुल 222 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 162

: १८ :

तेल और मरहम

ये तेल और मरहम भिन्न-भिन्न रोगों में फायदेमन्द हैं। बनाकर पास रखना चाहिए।

(१) हर किसिम के दर्द का तेल—मिट्टी का तेल एक बोटल, कपूर, आठ तोला, हल्दी की गाँठ भूभल में भुनी हुई छः अदद, काली मिर्च आठ माशे, सब दवा पीसकर तेल में मिलाकर रखो, जहाँ दर्द हो मालिश करो, फौरन फायदा करेगा।

२ कपूर का तेल—कपूर, पिपरमेन्ट, अजवाइन का सत, दारूचीनी का तेल, चराबर मिलाकर एक घण्टा धूप में रखो। सबका तेल हो जायगा। खाने और लगाने सब काम में आता है। सब प्रकार के दर्द तथा जहरीले जानवरों के काटे में फायदा करता।)

३ घाव भरने का तेल—संभालू के पत्ते, फराश के पत्ते, चर्मेली के पत्ते, धतूरे के पत्ते प्रत्येक साढ़े तीन माशा आधा-सेर मीठे तेल में पीसकर जलाओ, जल जाने पर छानकर काम में लाओ, बहुत उम्दा तेल है।

सुगम चिकित्सा · पृष्ठ 162, कुल 222 में से · BharatKosha