सूरसागर सार (सटीक हिन्दी व्याख्या)
Sur Sagar Saar with Hindi Commentary
महाकवि सूरदास / डॉ. धीरेन्द्र वर्मा द्वारा
पृष्ठ 343, कुल 359 में से
संदर्भ में पढ़ेंपरिशिष्ट (ख) ३८३ तड़पती मछलियों के दुख से द्रवित होकर ऋषि ने शाप दिया कि यदि गरुड यहां किसी मछली को खाएगा तो तुरन्त उसकी मृत्यु हो जायगी । कालियनाग इस रहस्य को जानता था । अतः वह गरुड से बचने के लिए वहीं जाकर रहता था । देखो काली तथा खगराइ । द्र० भा०, स्कं० १० पू०, अ० १७ । लाक्षा-गृह (लाक्षा-गृह) - पांडवो के जलाने के लिए दुर्योधन ने लाख का एक घर बनवाया था परन्तु भगवत्कृपा से पांडव उससे जीवित निकल आए थे । श्रीदामा - श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय और प्रधान गोप-सखा जो बाल-केलि और गोचारण की लीला मे सदैव उनके साथ रहे । 'सूरसागर' के अनुसार कालियदमन लीला का तत्काल कारण उस कंदुक-क्रीड़ा मे आ उपस्थित होता है जिसमे श्रीकृष्ण ने श्रीदामा की गेंद कालियदह मे फेक दी थी और श्रीदामा ने वापस देने का आग्रह किया था । तभी श्रीकृष्ण गें लेने के लिए कालियदह में कूद पड़े थे । ब्रह्मवैवर्त पुराण (श्रीकृष्ण जन्म खण्ड) के अनुसार श्रीदामा के शाप के कारण ही राधा और कृष्ण को अवतार लेना पड़ा था । संकर्षण (संकर्षण) - बलराम, वसुदेव के ज्येष्ठ पुत्र, जो पहले देवकी के गर्भ में आए थे, परन्तु विष्णु की माया से देवकी का गर्भ संकर्षित होकर रोहिणी में स्थापित हो गया था ! इसलिए जब ये नन्द के यहाँ रोहिणी के गर्भ से उत्पन्न हुए, तब गर्ग ने इनका नाम संकर्षण रखा । ये चार व्यूहो - वासुदेव, संकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध - मे से एक हैं जो दुष्टो का संहार करते है । बलराम उद्धत- स्वभाव और मद्यप्रिय कहे गये हैं । हल और मूसल इनके अस्त्र है । इसी कारण ये हलधर भी कहे जाते है । सकट (शकट) - छकड़ा या गाड़ी, परन्तु यहाँ वह छकड़ा जिसे पालने मे लेटे शिशु कृष्ण ने पैर से उछालकर गिरा दिया था जिससे वह चूर-चूर हो गया था और उसमें रखे दूध-दही आदि के अनेक बर्तन टूट-फूट गए थे । इस विस्मय- जनक कार्य पर किसी को विश्वास हुआ, किसी को नही । यशोदा ने उसे ग्रहो का उत्पात समझा और स्वस्तिवाचन कराया । 'सूरसागर' मे इसे भी कस का भेजा एक असुर (शकटासुर) कहा गया है । द्र० भा०, स्कं० १० पू०, अ० ७; सू०, प० ६७६-६८० । सनक - सनक, सनंदन, सनातन, सनत्कुमार मे से एक । ये ब्रह्मा के मानस पुत्र तथा विष्णु के परम भक्त विख्यात हैं । इन लोगो के भक्ति में निरत हो जाने के कारण ब्रह्मा को अन्य पुत्रों की उत्पत्ति करनी पड़ी थी । ये विष्णु के सभासद भी कहे जाते हैं ! विष्णु के द्वारपाल जय-विजय द्वारा रोके जाने पर इन्होने ही उन्हें असुर होने तथा तीसरे जन्म मे उद्धार पाने का शाप और वरदान दिया था । इन चारों में सनत्कुमार सबसे अधिक प्रसिद्ध है । चारो को प्रायः सनकादि कहकर अभिहित किया जाता है ।