सूर्यसिद्धान्त (प्राचीन भारतीय खगोल गणित - सानुवाद सटीक)
Surya Siddhanta with Hindi Mathematical Commentary
भगवान् सूर्य / मय दानव / प्रो. रामचन्द्र पाण्डेय द्वारा
पृष्ठ 741, कुल 838 में से
संदर्भ में पढ़ें७१६ सूर्य-सिद्धान्त २४ घंटे में क्रान्तिगति १४ ४.८ १५ मई के सायंकाल ६ बजे चंद्रक्रान्ति १८ ५४ ११.५ ,, ,, ७ ,, ,, १८ ४२ ३३.४ १ घंटे में चन्द्रक्रान्ति की गति ११ ३८.१ यहाँ सूर्य क्रान्ति बढ़ रही है और चन्द्रमा की घट रही है इसलिए चन्द्रमा की क्रान्ति की गति से यह निश्चय है कि ६ बजे के आसपास ही दोनों की क्रान्तियां समान होंगी । ६ घंटे में सूर्य की क्रान्ति की गति ६/२४ × (१ कला ४.८ विकला) = ३ कला ३१.२ विकला है। इसलिए ६ बजे सायंकाल सूर्य की क्रान्ति हुई १८ अंश ४६ कला ६.१ विकला + ३ कला ३१.२ विकला = १८ अंश ५२ कला ३७.३ विकला। यह छः बजे की चन्द्र क्रान्ति से कम है और चन्द्र-क्रान्ति घट रही है तथा सूर्य-क्रान्ति बढ़ रही है इसलिए छः बजे के बाद ही कुछ मिनिटों में दोनों की क्रान्तियाँ समान होंगी। यह जानने के लिये दोनों की क्रान्तियों के अन्तर को दोनों की क्रान्ति-गतियों के अंतर से भाग देना चाहिये । अंश कला विकला ६ बजे चन्द्र-क्रान्ति = १८ ५४ ११.५ ,, सूर्य क्रान्ति = १८ ५२ ३७.३ दोनों का अन्तर = १ ३४.२ = ६४.२ वि० सूर्य की १ घंटे की क्रान्ति-गति = (१४ कला ४.८ वि०) / २४ = ३५.२ विकला चंद्रमा की १ घंटे की क्रान्ति गति = ११ कला ३८.१ विकला दोनों की दिशाएँ भिन्न हैं इसलिए इनका अंतर जानने के लिए इनको जोड़ना चाहिए । इसलिए दोनों का योग = १२ कला १३.३ विकला = ७३३.३ विकला । जब ७३३.३ विकला का अंतर १ घंटे में होता है तब ६४.२ विकला का अंतर कितने समय में होगा । ७३३.३ : ६४.२ : : १ घंटा : इष्टकाल ∴ इष्टकाल = (६४.२ × १) / ७३३.३ घंटा = (६४.२ × १ × ६०) / ७३३.३ मिनट = ७ मिनट ४३ सेकंड के लगभग