भारतकोश
सूर्यसिद्धान्त (प्राचीन भारतीय खगोल गणित - सानुवाद सटीक)

सूर्यसिद्धान्त (प्राचीन भारतीय खगोल गणित - सानुवाद सटीक)

Surya Siddhanta with Hindi Mathematical Commentary

भगवान् सूर्य / मय दानव / प्रो. रामचन्द्र पाण्डेय द्वारा

DevanagariHindipublished838 पृष्ठ

पृष्ठ 814, कुल 838 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 814

ज्योतिषोपनिषद्ध्याय ७८६ काल-समीकरण -१०'' +७।। मि० देशान्तर +२ मि० +२ '' रेल घड़ी का समय ५ घं० १० मि० ५ घंटा २८ मि० टिप्पणी—गणित सिद्ध सूर्योदय काल में वर्तन-संस्कार घटाना और सूर्यास्त काल में जोड़ना चाहिये । सूर्य का नतांश नापकर समय जानना— उदाहरण १—१७ फरवरी को मध्याह्न के पहले सूर्य का नतांश ५० है । समय क्या है ? इस तारीख को १० बजे का नतांश ४७।।। और ९ बजे का ५७।।। है इसलिये ९ बजे और १० बजे के बीच सूर्य का नतांश ५० होगा । यह भी प्रगट है कि ९ से १० बजे तक नतांश १० अंश कम होता है । इसलिये इस घंटे में नतांश १ घंटे में १० अंश की दर से घट रहा है अर्थात् १ अंश ६ मिनट में घटता है । ५७।।। से ५० तक ७।।। अंश होते हैं। इसलिये ७।।। अंश की कमी ६ x ७।।। मिनट अथवा ४६।। मि० में होती है। इसलिये स्पष्ट स्थानीय काल ९ बजकर ४६।। मिनट हुआ । इस दिन काल-समीकरण +१४। मिनट है। इसलिये यह संस्कार देने पर मध्यम स्थानीय काल ९ घं० ४६।। मिनट + १४। मिनट = १० घण्टा १ मिनट हुआ । यदि स्थान इलाहाबाद है तो उसमें २ मिनट और जोड़ना चाहिये । इस प्रकार रेल का समय १० घंटा ३ मिनट हुआ । यदि स्थान काशी हो तो दस घंटा १ मिनट से २ मिनट घटाना चाहिये, क्योंकि काशी २ मिनट पूर्व है । इसलिये काशी में इस तारीख को जिस समय सूर्य का नतांश ५० होगा उस समय ९ बजकर ५६ मिनट हुआ होगा । उदाहरण २—२३ मार्च को पटना नगर में दोपहर के बाद सूर्य का नतांश ७४ अंश है । इस समय रेल की घड़ी में क्या बजा है ? सारणी में २३ मार्च कहीं नहीं है । उसमें तो मार्च की २१ और २६ तारीखों के नतांश और नतकाल दिये हुए हैं । २१ मार्च को ४ बजे का नतांश ६३। और ५ बजे का ७६।। है । २६ मार्च को ४ बजे का नतांश ६२। और ४ बजे का ७५।।। है । ५ दिन में ४ बजे के नतांश में १ अंश की कमी पड़ती है और ४ बजे के नतांश में पौन अंश की । इसलिये २ दिन में चार बजे के नतांश में लगभग आधे अंश की कमी पड़ेगी और पाँच बजे के नतांश में लगभग चौथाई अंश की । इसलिये २३ ता० को ४ बजे का नतांश ६२।। और ५ बजे का नतांश ७६। होंगे । इन दोनों का अन्तर हुआ १३।। अंश । यह वृद्धि १ घंटे में होती है । इसलिये नतांश के बढ़ने की गति लगभग ४।। मिनट प्रति अंश है । परन्तु ७४ नतांश का समय जानना है